रायगढ़

ऐ भाई ये क्या… ड्रम में गिरने से हो गई ग्रामीण की मौत, जानिए क्या है पूरा माजरा?

Raigarh News: हरेली तिहार पर एक ग्रामीण पानी से भरे ड्रम में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2025, 5:51 PM IST
मौत (Photo source- Patrika)
मौत (Photo source- Patrika)

CG News: हरेली तिहार पर अत्यधिक शराब के नशे में एक ग्रामीण पानी से भरे ड्रम में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गोवर्धनपुर निवासी धनाउराम सोरेन पिता स्व. महेश राम सोरेन (55 वर्ष) गुरुवार को तिहार हरेली होने से सुबह से ही घर से निकल गया था और रात करीब 10 बजे शराब के नशे में घर पहुंचा। परिवार के सदस्य उसे खाना देकर सो गए। धनाउराम सोरेन हाथ-पैर धोने के लिए आंगन में गया तो वहां अनियंत्रित होकर पानी भरे ड्रम पर गिर गया। उसका चेहरा पानी से भरे ड्रम में चला गया और बेसुध होने के कारण वह उठ ही नहीं पाया।

शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे उसकी पत्नी उठी तो वह अपने कमरे में नहीं था। आंगन में पहुंची तो धनाउराम को ड्रम के ऊपर गिरे देख अन्य परिजनोें को बुलाई और उसे आनन-फानन में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

Updated on:
26 Jul 2025, 5:51 PM IST
Published on: