रायगढ़

Road Accident: यात्रियों से भरी सिटी बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत, कई घायल

Raigarh accident news: जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी सिटी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 2 की मौत हो गई हैं। वहीं 26 लोग घायल हो गए हैं।

less than 1 minute read
May 24, 2023
Road Accident: यात्रियों से भरी सिटी बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत, कई घायल

Road Accident: रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी सिटी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 2 की मौत हो गई हैं। वहीं 26 लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पर प्रशासन टीम मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कर दिया हैं।

यह घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चारभांठा के पास सुबह साढ़े 7 बजे की है। घटना स्थल पर दो लोगों की मौत से चिख पुकार मच गई। वहीं घायल यात्रियों को तुरंत घरघोड़ा के अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल 14 लोगों को (road accident) रायगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बताया जा रहा कि घायलों में 4 की हालात गंभीर हैं।

बस चालक की लापरवाही

हादसे के बाद सिटी बस चालक भाग निकला। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई हैं। यत्रियों से पूछताछ में पता चला कि बस चालक की लापरवाही (accident news) के चलते यह हादसा हुआ।

मृतक की नहीं हो रही पहचान

हादसे में 2 यात्रियों की मौत हुई हैं। जिनमें एक की पहचान ग्राम बरमकेला के निवासी गिरी प्रसाद के रूप में हुई हैं। वहीं दूसरी ओर दुर्घटना में(raigarh road accident) मृतक की ऐसी हालत हो गई हैं कि अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही हैं। साथ ही मृतक के पास कोई दस्तावेज भी भी नहीं मिले। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में लगी हुई हैं।

Published on:
24 May 2023 02:44 pm
Also Read
View All