रायगढ़

53 साल के देवर को 30 साल की भाभी पर जागा प्यार, घर में अकेले देख की छेडख़ानी, आरोपी गिरफ्तार

भाभी ने इसका विरोध किया तो आरोपी देवर ने भाभी के साथ की मारपीट

2 min read
Jul 15, 2018
53 साल के देवर को 30 साल की भाभी पर जागा प्यार, घर में अकेले देख की छेडख़ानी, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। कोतवाली पुलिस ने 53 साल के एक मनचले देवर को 30 साल की भाभी की छेडख़ानी के मामले मे गिरफ्तार किया है। खास बात तो यह है कि आरोपी देवर ने छेडख़ानी के दौरान जब भाभी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की। जिसके बाद पीडि़ता ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ छेडख़ानी व मारपीट के मामले मे अपराध दर्ज कर उसे जेल दाखिल करने की कवायद में जुट गई है।

ये भी पढ़ें

इस घर में 15 दिन के भीतर निकले 15 नाग, अब तक किसी को नहीं पहुंचाया नुकसान, जानें क्या कहते हैं मांत्रिक…

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली में शनिवर की देर शाम देवर द्वारा भाभी के साथ छेडख़ानी का मामला सामने आया है। खास बात तो यह है कि जहां भाभी की उम्र 30 साल है, वहीं आरोपी देवर की उम्र 53 साल है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि शनिवार की सुबह पीडि़ता की बेटी स्कूल गई थी। जबकि उसका 55 वर्षीय पति कुछ काम से बाहर गया था। इस बीच आरोपी देवर ने भाभी को घर में अकेले देख उसके साथ छेडख़ानी की। जब भाभी ने इसका विरोध किया तो आरोपी देवर ने अपनी उम्र से करीब 23 साल छोटी भाभी के साथ मारपीट की।

इस बीच पीडि़ता के बचाव को लेकर शोर मचाने के बाद मुहल्ले के अन्य लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद मामले की जानकारी परिवार के मुखिया को देने के साथ ही कोतवाली पुलिस को भी इससे अवगत कराया गया। पुलिस ने आरोपी देवर को पकड़ कर थाने ले आई, जहां पूछताछ में आरोपी भाभी के साथ छेडख़ानी की बात को स्वीकार किया है। ऐसे में, पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ मारपीट व छेडख़ानी की धारा २९४,३२३, ३५४ के तहत जुर्म दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें

एक सप्ताह मेंं दूसरी बार शहर में चाकूबाजी, घायल को पहुंचाया अस्पताल
Published on:
15 Jul 2018 09:08 pm
Also Read
View All