11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक सप्ताह मेंं दूसरी बार शहर में चाकूबाजी, घायल को पहुंचाया अस्पताल

एक युवक ने दूसरे युवक को विवाद के बाद चाकू से मार दिया

3 min read
Google source verification
एक युवक ने दूसरे युवक को विवाद के बाद चाकू से मार दिया

एक युवक ने दूसरे युवक को विवाद के बाद चाकू से मार दिया

रायगढ़. जूटमिल चौकी क्षेत्र के बाद कोतवाली क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना हुई है। मामला शहर के रामपुर भ_ी के करीब की है। जहां एक युवक ने दूसरे युवक को विवाद के बाद चाकू से मार दिया।

जिसके बाद पीडि़त को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।


हाल के दिनों में शहरी क्षेत्रों में मारपीट के साथ ही चाकूबाजी की घटनाओं में वृद्धि हुई है। कोतवाली टीआई डीके मार्कण्डेय से मिली जानकारी के अनुसार मामला शहर के रामपुर शराब दुकान की है। जहां सोमवार की देर शाम करीब 7 बजे इंदिरा नगर निवासी छोटू सतनामी उर्फ खोरू के अलावा सौरभ यादव उर्फ सोनू भी पहुंचा हुआ था। एक ही मुहल्ले के रहने वाले इन दोनो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

Read more- Social pride : तीन दिन तक भूखा रहा, मिर्च पावडर खाकर मिटाई भूख, पर जिंदा रखा कलाकार को

जिसे वहां मौजूद अन्य लोग भी स्वीकार कर रहे हैं। पर बात इस कदर बढ़ गई कि छोटू सतनामी ने सौरभ के उपर चाकू से हमला कर दिया। जिसकी वजह से सौरभ के पेट से खून निकलने लगा। जिसे देख वहां मौजूद अन्य लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति देखी गई। मामले की खबर कोतवाली पुलिस को मिलते ही कोतवाली पुलिस व पीसीआर वैन, बारिश के बीच घटना स्थल पर पहुंची। जिसके बाद पीडि़त को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपी छोटू सतनामी के खिलाफ धारा 294,506,323 के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। वहीं डाक्टरी मुलाहिजा के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--------------

चलती ट्रेन में मासूम की बिगड़ी तबीयत, बीच सफर में छोडऩी पड़ी ट्रेन

रायगढ़. मौसम में उतार चढ़ाव के बीच चलती ट्रेन में एक मासूम की तबीयत बिगड़ गई। तेज बुखार व कांप रहे बच्चे को देख परिजनों को बीच सफर में ही कलिंग उत्कल एक्सप्रेस को छोडऩा पड़ा। वहीं रेलवे डाक्टर से बच्चे का इलाज करवाया। इस बीच रेल अधिकारी भी मौजूद रहे। बच्चे की तबीयत को देख उसके परिजन काफी घबराए हुए दिख रहे थे।

पुरी से हरिद्वार जा रही कलिंग उत्कल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-11 में सफर कर रहे एक पांडेय दंंपत्ति की बेचैनी उस समय बढ़ गई। जब उनके 3 साल के बच्चे की तबीयत अचानक खराब हो गई। तेज बुखार के साथ बालक ठंड की वजह से कांप रहा था। जिसे देख परेशान परिजनों ने मामले की जानकारी ट्रेन के टीटीई को दी। टीटीई ने पीडि़त परिजनों को ट्रेन के रायगढ़ पहुंचने की जानकारी देते हुए उतर जाने की सलाह दी।

परेशान पिता पतित पावन पांडेय, पत्नी व बीमार बच्चे के रायगढ़ उतर गया। वहीं प्लेटफार्म ड्यूटी पर मौजूद टीटीई के साथ स्टेशन मास्टर के यहां पहुंचा। जहां मुख्य स्टेशन मास्टर पीके राउत ने रेलवे डाक्टर को बुला कर बीमार बच्चे का इंक्वायरी में बैठा कर इलाज किया। रायगढ़ रेलवे अस्पताल में ओपीडी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से बीमार बच्चे का इलाज इंक्वायरी में ही करना पड़ा। हलांकि रेलवे डाक्टर

के इलाज के बाद पीडि़त परिजनों ने राहत की सांस ली। इस बीच जब पीडि़त परिजनों से उनके सफर को लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वो ओडि़शा के बलांंगीर से हरिद्वार जा रहे थे। ट्रेन के झारसुगुड़ा से गुजरने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी थी।