रायगढ़

Video- जानें क्या हुआ जब आधी रात आधा दर्जन नकाबपोश ज्वेलर्स दुकान में बोला धावा

An attempt to steal: आधी रात एक ज्वेलर्स दुकान में आधा दर्जन नकाबपोश ने धावा बोल दिया। फिर...

2 min read
Sep 05, 2019
Video- जानें क्या हुआ जब आधी रात आधा दर्जन नकाबपोश ज्वेलर्स दुकान में बोला धावा

रायगढ़. आधा दर्जन नकाबपोशों ने देर रात पुलिस चौकी खरसिया से चंद कदम की दूरी पर स्थित गौरांग ज्वेलर्स में धावा बोल दिया, लेकिन आरोपियों के हाथ कुछ भी सामान नहीं लगा। वे बिना चोरी किए ही वहां से लौट गए। हालांकि ज्वेलर्स संचालक ने अभी घटना की रिपोर्ट थाने में नहीं की है। लेकिन पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बसंत अग्रवाल पिता सुभाष अग्रवाल का पुलिस चौकी से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर स्टेशन रोड में घर है। उसी घर में सामने तरफ गौरांग ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप है और पीछे की ओर पूरा परिवार रहता है। तीन सितंबर की रात करीब दो बजे आधा दर्जन नकाबपोश ज्वेलरी शॉप में चोरी करने की नीयत से घुस गए, लेकिन ज्वेलर्स दुकान की ओर जाने की बजाय पीछे की ओर जहां पवन अग्रवाल व उसके परिवार रहते हैं, उधर के बाउंड्री के लोहे के दरवाजा को सब्बल से तोड़ दिए। इसके बाद घर अंदर प्रवेश करने के लिए लकड़ी के दरवाजे का ताला को तोड़ दिया। इसके बाद एक नकाबपोश युवक अंदर घुसा और कुछ देर में बाहर निकल गया। फिर सभी आरोपी वहां से भाग गए।

Read More:

सुबह करीब चार बजे परिजन जागे तो एक दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि बाद में पीडि़त परिजनों ने पूरे घर व ज्वेलरी शॉप को खंगाला तो किसी प्रकार की चोरी नहीं हुई थी।

नहीं चली चालाकी सीसीटीवी कैमरा में कैद हुए आरोपी
पुलिस ने प्रार्थी के घर आंगन व अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा तो वे अपनी दिशा में नहीं थे। पुलिस के अनुसार आरोपी जब चोरी करने आए तो बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फोकस को रॉड के सहारे दूसरे तरफ घुमा दिए। वहीं घर अंदर में लगे कैमरे को भी रॉड से ऊपर की ओर घुमा दिए। लेकिन आरोपियों की यह करतूत कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने जब फुटेज खंगाला तो उसमें एक युवक घर के अंदर प्रवेश करते दिख रहा था। वहीं तीन युवक लोहे के दरवाजा को तोड़ते दिख रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी अपने मुंह में सफेद कपड़ा बांधे हुए थे।

संदिग्धों से चल रही पूछताछ
पवन अग्रवाल के घर सहित उसके घर के आसपास व पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज पुलिस खंगाल रही है। वहीं निगरानी बदमाश व पूर्व में चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों व संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Published on:
05 Sept 2019 01:15 pm
Also Read
View All