
Nitin Nabin CG Visit: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा प्रभावित हो गया। घने कोहरे के कारण उनका चार्टर विमान रायगढ़ में निर्धारित स्थान पर लैंड नहीं कर पाया। इसके बाद विमान को वापस लौटना पड़ा। दूसरी ओर, कार्यक्रम स्थल पर नितिन नवीन के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण जुटे हुए थे। विमान के वापस लौटने की जानकारी मिलने के बाद वहां मौजूद लोगों में मायूसी देखी गई।
धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को शामिल होना था। उनके आगमन को लेकर भाजपा ने व्यापक तैयारियां की थीं। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं।
जानकारी के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का चार्टर विमान रायगढ़ में निर्धारित स्थान पर उतर नहीं सका। क्षेत्र में घना कोहरा होने के कारण लैंडिंग संभव नहीं हो पाई। इसके बाद विमान को वापस लौटाने का फैसला लिया गया। नितिन नवीन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही धरमजयगढ़ पहुंच रहे थे। उनके आगमन को लेकर सभा स्थल पर विशेष तैयारियां की गई थीं। ऐसे में विमान की लैंडिंग नहीं होने और वापस लौटने की खबर मिलने से कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं को निराशा हुई। हालांकि, कार्यक्रम स्थल पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन जारी रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत और जनजातीय गौरव दिवस समारोह को लेकर पार्टी ने बड़े स्तर पर तैयारियां की थीं। धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम के लिए मंच, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया था। इसका असर धरमजयगढ़ की सड़कों पर भी देखने को मिला। शहर में बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल की ओर पहुंचते नजर आए।
सभा स्थल के अंदर और बाहर लगातार भीड़ बढ़ती रही। जैसे ही लोगों को जानकारी मिली कि घने कोहरे के कारण नितिन नवीन का विमान वापस लौट गया है, वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में निराशा दिखाई दी। इसके बावजूद कार्यक्रम में लोगों की मौजूदगी बनी रही।
जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के अलग-अलग संभागों से भाजपा कार्यकर्ता धरमजयगढ़ पहुंचे हैं। बिलासपुर और सरगुजा संभाग के अलावा रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला जारी रहा।कार्यक्रम स्थल के भीतर और बाहर लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती दिखाई दी। भाजपा ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर में तैयारियां की थीं। स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ दूसरे जिलों से आए नेताओं और ग्रामीणों की भी बड़ी मौजूदगी रही। नितिन नवीन के विमान की वापसी की खबर के बाद भी मंच से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया।
जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी धरमजयगढ़ पहुंच चुके हैं। दोनों नेता कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी इस आयोजन में शामिल होने वाले थे, लेकिन घने कोहरे के कारण उनका विमान रायगढ़ में लैंड नहीं कर सका। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने विशेष तैयारियां की थीं। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित समारोह में जनजातीय समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है।
धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र रायगढ़ जिले में आता है और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है। आदिवासी बहुल होने के कारण इस क्षेत्र का राजनीतिक महत्व भी काफी है। यहां लंबे समय से भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला देखने को मिलता रहा है। पिछले पांच विधानसभा चुनावों के नतीजों पर नजर डालें तो शुरुआती दो चुनावों में भाजपा को सफलता मिली थी, जबकि इसके बाद कांग्रेस ने लगातार तीन चुनावों में जीत दर्ज की। ऐसे में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित कार्यक्रम को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा था।
नितिन नवीन के आगमन को लेकर धरमजयगढ़ में सुबह से ही उत्साह का माहौल था। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से कार्यकर्ता और ग्रामीण उन्हें सुनने के लिए पहुंचे थे। लेकिन घने कोहरे के कारण विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी और चार्टर विमान को वापस लौटना पड़ा। फिलहाल धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का कार्यक्रम जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी की मौजूदगी में सभा को संबोधित किया जा रहा है। नितिन नवीन के विमान की वापसी के बाद उनके कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर आगे की स्थिति पर नजर बनी हुई है।