रायगढ़

CG Crime News: एक साल पहले ग्रामीण की मौत का अब हुआ खुलासा, पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर रची थी खौफनाक साजिश…

CG Crime News: समीपस्थ ग्राम बोंदा में एक वर्ष पूर्व एक ग्रामीण घर के सामने अधमरा हालत में मिला था और बाद उसकी मौत भी हो गई थी। अब विसरा रिपोर्ट आने और मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर सरिया पुलिस ने उसकी पत्नी पार्वती यादव और उसके प्रेमी जगदीश देहरी के खिलाफ मामला दर्ज।
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2024, 6:06 PM IST
CG Crime News

CG Crime News: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बोंदा निवासी मृतक मिथुन यादव पिता जलेराम उम्र 32 वर्ष की पत्नी पार्वती यादव उम्र 27 वर्ष की उसके प्रेमी जगदीश उर्फ अमित देहरी पिता दूल्हबो उम्र 32 वर्ष ग्राम केनाभांठा (बड़े नवापारा ) के मध्य अवैध संबंध था।

CG Crime News: पत्नी और उसके प्रेमी पर मामला दर्ज

मृतक मिथुन यादव को उसकी पत्नी पार्वती यादव एवं उसके कथित प्रेमी जगदीश देहरी के अवैध संबंध को लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करते थे। इस वजह से मिथुन यादव ने घटना दिवस को जहर सेवन कर आत्महत्या कर लिया था। (CG Crime News) हालांकि इस मामले में पुलिस को काफी समय लगा लेकिन मर्ग इंटीमेशन के बाद बिषरा रिपोर्ट आने पर मामले की सच्चाई का खुलासा हो पाया।

फिलहाल सरिया पुलिस ने आरोपी महिला पार्वती यादव पति मिथुन यादव उम्र उम्र 27 वर्ष ग्राम बोंदा थाना सरिया और जगदीश देहरी पिता दुल्हबो उम्र 32 वर्ष साकिन केनाभांठा थाना सरिया के विरुद्ध धारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानें क्या है पूरा मामला

CG Crime News: पुलिस को मृतक के भाई उतर यादव ने बताया कि तीन भाई व दो बहन में से दूसरे नंबर का भाई मिथुन यादव था। जिसकी शादी ओडिशा के सामरदरहा गांव के मकरध्वज यादव की पुत्री पार्वती यादव के साथ सामाजिक रीतिरिवाज अनुसार 6-7 वर्ष पूर्व हुआ था। घटना दिवस के कुछ माह पहले ग्राम बोंदा के दिनेश रात्रे के साथ ईट भट्ठा पर काम कर रहा था उसी दौरान मिथुन यादव ने आकर बताया कि उसकी पत्नी पार्वती यादव मोबाइल फोन पर किसी दूसरे लड़के से बातचीत कर रही है।

पूछने पर पार्वती यादव कुछ न बोली और नाराज होकर बच्चे को लेकर अपने मायके सामरदरहा चली गई थी। उसके बाद मिथुन यादव भी सामरदरहा ससुराल में रहकर काम कर रहा था। (CG Crime News) वही 5 जून 2023 की सुबह 7 बजे मिथुन यादव को अधमरा हालत में अज्ञात बाइक सवार फेंककर चला गया था। जिसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी।

Updated on:
4 Sep 2024, 6:06 PM IST
Published on: