रायगढ़

CG Election 2025: रायगढ़ नगर निगम के लिए भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, देखें…

CG Election 2025: भाजपा ने रायगढ़ नगर पंचायत पुसौर के अध्यक्ष एवं पार्षदों की सूची जारी की। इससे पहले भाजपा ने निगम के पार्षदों के साथ भाजपा ने 3 नगर पंचायतों के अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।

less than 1 minute read
Jan 26, 2025

CG Election 2025: निकाय और पंचायत चुनाव के लिए भाजपा बारी-बारी से अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रही है। बता दें कि भाजपा ने रायगढ़ जिले के पुसौर जनपद पंचायत के पार्षदों और अध्यक्ष प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दी है। इससे पहले भाजपा ने रायगढ़ नगर निगम के पार्षदों के साथ भाजपा ने 3 नगर पंचायतों के अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। किरोड़ीमल, घरघोड़ा, लैलूंगा नगर पंचायत के पार्षदों सूची आज दोपहर में जारी हुई।

बता दें कि शनिवार को भाजपा ने पहली लिस्ट किरोड़ीमल नगर पंचायत की जारी की है। इसमें भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए सुनीता मोहन विश्वकर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, वार्ड क्रमांक 1 के लिए हेमलाल विश्वकर्मा, वार्ड 2 के लिए राकेश विश्वकर्मा, वार्ड 3 के लिए लखन साहू, वार्ड 4 के लिए प्रियंका सहानी, वार्ड 5 के लिए रजनीकांत सिंह को पार्षद प्रत्याशी घोषित किया है।

CG Election 2025: वार्ड क्रमांक 6 के लिए नंदकुमार यादव, वार्ड 7 अमरनाथ सिंह, वार्ड 8 सेतराम साहू, वार्ड 9 प्रेमलता साहू, वार्ड 10 सुनीता चौहान, वार्ड 11 अनुषी सुखलाल सिदार, वार्ड 12 जानकी विनोद चंद्रा, वार्ड 13 सुरेखा सूर्यवंशी, वार्ड 14 प्रतिमा वाल्मिकी चौहान, वार्ड 15 रोहित कुमार को पार्षद प्रत्याशी बनाया है।

Also Read
View All

अगली खबर