
Raigarh Love crime: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक विधवा महिला का पड़ोसी युवक से अफेयर हो गया। महिला ने जब युवक से शादी कर अपने साथ रखने की बात कही, तो युवक ने इनकार कर दिया। इससे आहत महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दर्रामुड़ा में रहने वाले युवक विजय खड़िया को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला द्वारा 22 अप्रैल के दोपहर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। घटना की सूचना पर जूटमिल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पूछताछ में मृतका और विजय खड़िया के बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली। पिछले एक साल से विजय खड़िया द्वारा महिला को पत्नी बनाकर रखने का विश्वास देकर शारीरिक शोषण करता रहा और फिर अपनी बातों से मुकर गया। इससे महिला परेशान थी और एक दिन अपने सारे सामान लेकर विजय के घर चली गई।
विजय उसे वापस घर जाने बोला, तब महिला अपने घर आ गई। विजय खड़िया के शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से प्रताड़ित होकर 20 अप्रैल को महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मर्ग जांच में आरोपी विजय खड़िया द्वारा महिला को शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ित करने के पुता साक्ष्य पाए जाने पर मर्ग जांच से बीते 22 जुलाई को जूटमिल ने धारा 306 आईपीसी के तहत अपराध कायम किया। आरोपी के फरार होने से पहले जूटमिल पुलिस ने आरोपी विजय खड़िया के घर दबिश दी और गिरतार कर लिया गया है।
इस संबंध में जूट मिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि विधवा महिला का पड़ोसी युवक के साथ संबंध था। इसके बाद युवक ने महिला को साथ रखने से इनकार कर दिया। महिला ने फांसी लगा ली। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।