रायगढ़

CG Murder News: गाय चराने गए अधेड़ की खून से लथपथ मिली लाश, हत्या या आत्महत्या? जांच शुरू…

CG Murder News: रायगढ़ जिले एक ग्रामीण गाय चराने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा जिसकी खोजबीन करने पर गुरुवार को सुबह उसकी रक्तरंजित लाश मिली है।
less than 1 minute read
Oct 03, 2025
फैक्ट्री कर्मचारी की हत्या (photo source- Patrika)
फैक्ट्री कर्मचारी की हत्या (photo source- Patrika)

CG Murder News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले एक ग्रामीण गाय चराने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा जिसकी खोजबीन करने पर गुरुवार को सुबह उसकी रक्तरंजित लाश मिली है। मिली जानकारी के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम कुंजेमुरा निवासी सुकमन निषाद पिता बेड़ाराम निषाद (50 वर्ष) विगत 20 साल से ओडिशा में रहकर काम करता था।

CG Murder News: हत्या कर फेंकने की आशंका

वह तीन-चार माह पहले अपने घर आया और घर में खेती-बाड़ी का काम कर रहा था। बुधवार की सुबह अपने दोस्त के साथ मवेशी चराने के लिए गया था। बुधवार को देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन खोजबीन शुरू किया, इस दौरान गांव के लोगों से पूछताछ किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला ऐसे में पता चला कि वह डामर प्लांट की तरफ मवेशी चरा रहा था।

परिजन वहां पहुंचे तो रक्त रंजित हालत में पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और शव का निरीक्षण किया तो उसके सिर व गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले। उसके शव को पंचनामा तैयार कर अस्पताल भेजा गया। गुरुवार को मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि मृतक के शरीर में गहरे चोट का निशान मिले हैं। इससे पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम गुरुवार की सुबह पहुंच कर मामले की जांच की है। एक ग्रामीण को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार आपसी रंजिश में यह हत्या की गई है, लेकिन अभी तक मामले का खुलासा नहीं हो सका है।

Published on:
03 Oct 2025 11:53 am