रायगढ़

CG News: रायगढ़ के 5 बड़े तालाबों का कराया जाएगा सौंदर्यीकरण

CG News: शहर के पांच बड़े तालाबों का सौंदर्यीकरण करने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2024, 5:25 PM IST
CG News

CG News: 5 जुलाई शुक्रवार की सुबह नगर निगम आयुक्त सुनील कुमार चंद्रवंशी ने निगम पीडब्ल्यूडी विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने निगम के सभी उप अभियंताओं को उनके क्षेत्रों के 5 बड़े तालाबों का सौंदर्यीकरण कार्य के लिए चिन्हांकित करने के निर्देश दिए।

सबसे पहले वार्ड भ्रमण के दौरान दिए गए छोटे छोटे कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यों में लक्ष्य के अनुसार प्रगति नहीं होने पर कमिश्नर चंद्रवंशी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके बाद शहर के मुय स्थान, आरओबी पुल, पुलिया, चक्रपथ आदि स्थान को वॉल पेंटिंग से सौंदर्यीकरण के संबंध में चर्चा की गई।

पूर्व में हुए सौंदर्यीकरण के फाइलों का अवलोकन कर उसे पुन: आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसी तरह पूर्व की भांति शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और जीबीपी पॉइंट के सौंदर्यीकरण कार्य शुरू करने सभी उप अभियंताओं को निर्देशित किया गया। शहर के पांच बड़े तालाबों का सौंदर्यीकरण करने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

इस पर तालाबों पर साल भर पानी हो, मेन रोड से लगा हुआ हो और भूमि विकास के लिए पर्याप्त जगह हो इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ही तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य प्रस्तावित करने की बात कमिश्नर चंद्रवंशी ने कही।

CG News: गार्डन के लिए बनाई जाएगी कार्ययोजना

शहर में डामरीकृत सड़क निर्माण के लिए मेन रोड, मेन रोड को जोड़ने वाली रोड और एक अतिरिक्त रोड का चिन्हांकित करने की बात कही गई। इसी तरह पेवर कार्य को आगे बढ़ाने ड्रेन टू ड्रेन सड़क निर्माण के लिए सड़कों का चिन्हांकन करने और कार्य करने के दौरान अच्छे डिजाइनदार, आकर्षक टाइल्स का चुनाव करने की बात कही गई। इसके बाद लिगसी वेस्ट गार्डन विकास पर चर्चा की गई। इस दौरान लिगसी वेस्ट गार्डन को तैयार करने बेहतर कार्य योजना बनाने की बात कही।

Updated on:
6 Jul 2024, 5:25 PM IST
Published on: