रायगढ़

CG News: डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा को लेकर पुलिस की पहल शुरू, सतर्कता बरतने के दिए ये अहम निर्देश

CG News: कोलकाता रेप-मर्डर केस के बाद प्रदेश की भी पुलिस चौकन्ने हो गई है। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा को लेकर नई पहल शुरू की।
2 min read
• •
Updated: 18 Aug 2024, 4:28 PM IST
CG News

CG News: रायगढ़ पुलिस ने डॉक्टरों और चिकित्सा स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में स्थित शासकीय और निजी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है तथा कार्यरत मेडिकल स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए जा रहे हैं।

CG News: सतर्कता बरतने की दी गई हिदायत

इस दिशा में थाना चक्रधरनगर के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर ने आज मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा गार्ड्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में सुरक्षा गार्ड्स को सतर्कता से अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए, खासतौर पर महिला डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और हॉस्टल में तैनात महिला कर्मियों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि हॉस्टल, डॉक्टर्स कॉलोनी की ओर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के सभी प्रमुख स्थानों जैसे गेट, ओपीडी, कैजुअल्टी, मेडिसिन और सर्जिकल वार्ड में तैनात कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी में पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

115 सुरक्षा गार्ड्स तैनात

वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में कुल 115 सुरक्षा गार्ड्स तैनात हैं, जिन्हें सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल ने जिला चिकित्सालय की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की और तैनात नगर सैनिकों को सुरक्षा के संबंध में विशेष निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में स्थित निजी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा थाना प्रभारीगण द्वारा की जा रही है।

पुलिस ने की दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील

CG News: पुलिस की पहल डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल चिकित्सा संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि मरीजों और उनके परिजनों को भी सुरक्षित वातावरण मिलेगा। रायगढ़ पुलिस ने सभी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।

Updated on:
18 Aug 2024, 4:28 PM IST
Published on: