11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैवान बना पिता! पहले मासूम बेटे को कुएं में फेंका, फिर खुद उतरकर डुबोकर ली जान… ऐसे खुली वारदात की परतें

Murder Case: एक पिता ने अपने 6 साल के बेटे को कुंए में फेंक दिया, जिसकी पानी में डूबने उसकी मौत हो गई। आरोपी पारिवारिक विवाद के चलते तनाव में रहता था।

less than 1 minute read
Google source verification
मौत (File Photo)

मौत (File Photo)

Murder Case: एक पिता ने अपने 6 साल के बेटे को कुंए में फेंक दिया, जिसकी पानी में डूबने उसकी मौत हो गई। आरोपी पारिवारिक विवाद के चलते तनाव में रहता था। इसकी सूचना पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जामढोंढी भदरापारा की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का भाई मनोज महेश्वरी (28 वर्ष) ने बताया कि वह तीन भाई है, जिसमें उसका बड़ा भाई विजय अपने परिवार के साथ गांव के निर्माणाधीन मकान में रहता है, जबकि मंझला भाई विनोद अपने दो पुत्रों के साथ बगल के घर में रहता था, लेकिन घरेलू विवाद के चलते उसकी पत्नी अलग रह रही थी, इससे वह हमेशा तनावग्रस्त रहता था।

रविवार 8 फरवरी की शाम करीब 6 बजे विनोद अपने छोटे बेटे के साथ घर के सामने खड़ा था, लेकिन उस समय कोई बात नहीं हुई थी, इससे मनोज वहां से चला गया, ऐसे में जब अगले दिन सोमवार को सुबह मनोज मकान के पीछे स्थित कुंए के पास टुल्लू पंप चालू करने गया तो कुंए के भीतर से विनोद की आवाज आई कि मोटर बंद कर दो, वह अंदर में है। आसपास के लोगों को बुलाकर पूछताछ करने पर विनोद ने बताया कि उसने अपने छोटे बेटे को हत्या की नियत से कुएं में फेंक दिया और स्वयं अंदर उतरकर पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी है।

आरोपी जेल दाखिल

घटना की सूचना पर लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी व मृत बालक को कुंए से बाहर निकाला और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आरोपी विनोद महेश्वरी पिता स्व. मोहनराम महेश्वरी (30 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक-15 ग्राम जामढोढी-भदरापारा थाना लैलूंगा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 103 (1) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।