8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SEX Racket की सूचना पर CSP की रेड, मकान मालिक और संदिग्ध महिला गिरफ्तार

SEX Racket in Raigarh: शहर में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ अभियान के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने बोईरादादर इलाके में छापेमारी कर देह व्यापार का खुलासा किया है।

2 min read
Google source verification
SEX Racket की सूचना पर CSP की रेड (photo source- Patrika)

SEX Racket की सूचना पर CSP की रेड (photo source- Patrika)

SEX Racket: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में शहर में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने एक हफ्ते के अंदर पीटा एक्ट के तहत लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई की है।

शहर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में चक्रधर नगर थाना पुलिस ने बोईरादादर इलाके में देह व्यापार के एक संगठित मामले का पर्दाफाश किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि बोईरादादर निवासी नारायण वैष्णव अपने घर में बाहरी महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार चला रहा है।

SEX Racket: ग्राहक बनाकर भेजा गया पुलिस प्वाइंटर

सूचना की पुष्टि के लिए सीएसपी मयंक मिश्रा के निर्देश पर एक पुलिस प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा गया। तय संकेत मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस, साइबर थाना और महिला थाना की संयुक्त टीम ने त्वरित घेराबंदी कर छापेमारी की। रेड के दौरान मकान के अंदर आरोपी नारायण वैष्णव और एक संदिग्ध महिला मौजूद पाई गई। पूछताछ और मौके से मिले साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी पैसों का लालच देकर महिलाओं को बुलाता था और स्वयं दलाल की भूमिका निभाते हुए पूरे देह व्यापार का संचालन करता था।

नकदी, मोबाइल और आपत्तिजनक सामग्री जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹2,000 नकद, दो मोबाइल फोन (ओप्पो और रेडमी) तथा आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 39/2026 के तहत आरोपी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 7 में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

SEX Racket: एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई में प्रभारी थाना चक्रधरनगर उप निरीक्षक जी.एल. साहू, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, शांति मिरी, साइबर थाना से प्रधान आरक्षक राजेश पटेल एवं नवीन शुक्ला तथा महिला थाना से मालती पैंकरा, महिला आरक्षक इंदुलता एक्का एवं एलीसा टोप्पो की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी नारायण वैष्णव पिता भुवनेश्वर वैष्णव उम्र 55 वर्ष निवासी बोईरदादर चर्च के पास थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ का रहने वाला है।