10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sex रैकेट का पर्दाफाश… आपत्तिजनक सामग्री के साथ 3 महिलाएं गिरफ्तार, ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध कराकर हो रही थी अवैध कमाई

Sex Racket: स्पा सेंटर संचालक विनयकांत बरगट ने स्वीकार किया कि स्पा सेंटर की आड़ में ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध कराकर अवैध कमाई की जा रही थी। मामले में होटल प्रबंधन की भूमिका भी सामने आने पर होटल मैनेजर देवेन्द्र सिंह को भी हिरासत में लिया गया।

2 min read
Google source verification
sex racket

sex racket (file photo)

Sex Racket: छत्तीसगढ़ में पुलिस द्वारा लगातार की जा रही सख्त कार्रवाइयों के बावजूद देह व्यापार जैसे संगठित अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए दिन इस अवैध धंधे से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार रैकेट का खुलासा करते हुए स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है।

मामला रायगढ़ के कोतरारोड क्षेत्र स्थित होटल ट्रिनिटी का है, जहां होटल की सातवीं मंजिल पर संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में अवैध देह व्यापार संचालित होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।

अलग-अलग कमरों में 3 महिलाएं मौजूद

पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए पहले एक पॉइंटर (मुखबिर) को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा। तय योजना के अनुसार पॉइंटर से संकेत प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने शाम करीब 7:30 बजे होटल ट्रिनिटी में दबिश दी। छापेमारी के दौरान होटल के तीन अलग-अलग कमरों में तीन महिलाएं मौजूद मिलीं।

महिलाओं की गरिमा और मर्यादा का ध्यान रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों द्वारा कमरों की तलाशी ली गई, जहां से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। इसके बाद सभी संबंधित व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध कराकर की जा रही थी अवैध कमाई

पूछताछ के दौरान स्पा सेंटर संचालक विनयकांत बरगट ने स्वीकार किया कि स्पा सेंटर की आड़ में ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध कराकर अवैध कमाई की जा रही थी। मामले में होटल प्रबंधन की भूमिका भी सामने आने पर होटल मैनेजर देवेन्द्र सिंह को भी हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ओप्पो रेनो 11 प्रो 5G मोबाइल फोन, 6,000 रुपये नगद (पॉइंटर द्वारा दिए गए), स्पा सेंटर से संबंधित दस्तावेज, ग्राहकों का रजिस्टर एवं वर्ष 2024 से संबंधित किरायानामा जब्त किया है।

ये आरोपी गिरफ्तार

  • गिरफ्तार आरोपी विनयकांत बरगट, पिता विट्ठलराव, उम्र 43 वर्ष, निवासी मकान नंबर 41/बी, जोन-2, लोहिया रोड, एकता चौक के पास, वार्ड नंबर 14, कैलाश नगर मिलाई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) तथा वर्तमान में होटल ट्रिनिटी, कोतरारोड, रायगढ़ में निवासरत था।
  • वहीं होटल मैनेजर देवेन्द्र सिंह, पिता प्रीतम सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी बीडपारा, थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ को भी मामले में गिरफ्तार किया गया है।