रायगढ़

CG News: सफाई कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू, पहुंचे नगर निगम, जानें मामला…

CG News: हालांकि अब निगम के रेग्यूलर कर्मचारियों से सफाई कराने बात कही जा रही है, लेकिन इनकी संख्या इतनी नहीं है कि शहर की सफाई हो सके।

2 min read
Dec 06, 2024

CG News: प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के अव्हान पर दो सूत्रीय मांग को लेकर जिला स्तर पर भी सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। हालांकि इनका हड़ताल शुक्रवार से होने वाला था, लेकिन गुरुवार को ही शहर में साफ-सफाई का काम बंद कर सभी कर्मचारी नगर निगम पहुंच गए थे। इनका कहना था कि जब तक इनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाएगा। तब तक सभी कर्मचारी अवकाश पर रहेंगे।

CG News: सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय

इस संबंध में प्लेसमेंट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र कंसारी ने बताया कि नगरीय निकायों कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को अन्य विभागों की तर्ज पर निकायों से सीधे वेतन का भुगतान किया जाए, इसके साथ ही सभी प्लेटमेंट सफाई कर्मचारियों शासन के अन्य विभागों की तरह श्रम समान निधि चार हजार रुपए का लाभ दिया जाए।

ऐसे में जब तक इनकी मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक कोई भी प्लेसमेंट कर्मचारी साफ-सफाई नहीं करेंगे। साथ ही प्रदर्शन करने निगम पहुंचे सफाई कर्मचारियों ने बताया कि सभी सफाई कर्मचारी गरीब तबके के हैं। इनके परिवार में किसी के पास सरकारी नौकरी नहीं है, जिससे इसी से इनका परिवार चलता है।

साथ ही सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि श्रम विभाग द्वारा समान निधि दिए जाने का निर्देश जारी किया है, जिससे अन्य सभी विभागों में इसका पालन करते हुए कर्मचारियों को श्रम समान निधि दिया जा रहा है, लेकिन नगर निगम द्वारा सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है।

चार ठेका कंपनी के कर्मचारी करते हैं काम

नगर निगम द्वारा शहर की साफ-सफाई के लिए चार फर्म को ठेका दिया गया है, जिसमें करीब 465 कर्मचारी काम करते हैं। ऐसे में अब एक साथ इतने कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर की साफ-सफाई व्यवस्था चौपट हो जाएगी। हालांकि अब निगम के रेग्यूलर कर्मचारियों से सफाई कराने बात कही जा रही है, लेकिन इनकी संख्या इतनी नहीं है कि शहर की सफाई हो सके।

दो सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल

नगर निगम के सफाई कर्मचारी दो सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इनका मांग है कि उनका वेतन सीधे खाते में आए, साथ ही श्रम समान राशि चार हजार रुपए दिया जाए। इस संबंध में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि पूरे महीना शहर की साफ-सफाई करते हैं।

लेकिन सफाई दरोगा द्वारा मनमानी रूप से इनका पैसा काट लिया जाता है, लेकिन इसकी जानकारी उन्हें तब होती जब महीने के अंत में उनको वेतन दिया जाता है। साथ ही इनका कहना था कि अगर किसी कारणवश कोई कर्मचारी शनिवार को काम पर नहीं आता है तो तीन दिन का पैसा काट लिया जाता है, जिससे इनको परिवार चलाने में भी समस्या होती है।

आंदोलन से सफाई व्यवस्था होगी प्रभावित

CG News: शहर में प्लेसमेंट कर्मचारियों के भरोसे ही साफ-सफाई काम कराया जाता है, लेकिन अब गुरुवार से इनको हड़ताल पर चले जाने से सफाई व्यवस्था प्रभावित होगी। ऐसे में अब जब तक इनका आंदोलन समाप्त नहीं होगा, तब तक शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Published on:
06 Dec 2024 11:04 am
Also Read
View All

अगली खबर