रायगढ़

CG RTE Admission: पूरा हुआ आरटीई आवेदनों का सत्यापन, 1381 हुए निरस्त, जल्द जारी होगी सूची

CG RTE Admission: एक दिन देरी से ही सही लेकिन अवकाश के दिन भी काम कर आरटीई के आवेदनों का सत्यापन पूरा किया गया..
2 min read
• •
Updated: 19 May 2024, 5:06 PM IST
CG RTE Admission

CG RTE Admission: शिक्षा के अधिकार कानून के तहत प्रथम चरण में जिले में 2723 आवेदन पात्र मिला है। वहीं 1381 आवेदनों को निरस्त किया गया है। एक दिन देरी से ही सही लेकिन अवकाश के दिन भी काम कर आरटीई के आवेदनों का सत्यापन पूरा किया गया।

CG RTE Admission News: विदित हो कि जिले में शिक्षा के अधिकार कानून के तहत प्रायवेट स्कूलों में प्रवेश पाने के लिए कमजोर वर्ग के 4678 आवेदन आया हुआ था। पोर्टल में मिले उक्त आवेदनों के सत्यापन के लिए 17 मई को अंतिम दिन था, लेकिन अंतिम दिन शाम तक की स्थिति में जिले में 1 हजार से अधिक आवेदन सत्यापन के लिए शेष था, हांलाकि उक्त आवेदनों का सत्यापन नियत अवधी में नहीं हो पाया।

शत प्रतिशत सत्यापन पूरा

CG RTE Admission: जिसके कारण मौखिक रूप से संचालनालय से अनुमति लेकर नोडल अधिकारियों को अवकाश के दिन भी सत्यापन के कार्य में लगाया गया और शनिवार को शत प्रतिशत सत्यापन पूरा किया गया। बताया जाता हे कि सत्यापन होने के बाद प्रदेश स्तर पर सत्यापित आवेदनों की स्क्रुटनी होगी।

इसके बाद जिन स्कूलों में आरक्षित सीट से अधिक संख्या में आवेदन होंगे ऐसे स्कूलों की लिस्ट तैयार कर ड्रा शुरू किया जाएगा। 20 मई से ड्रा शुरू होना है हांलाकि बताया जा रहा है कि एक साथ सभी स्कूलों में ड्रा नहीं होगा। नियत तिथी के पहले दिन ड्रा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

CG RTE Admission: 1381 आवेदन हुए निरस्त

जिले में प्राप्त आवेदनों के सत्यापन के दौरान 465 अपूर्ण आवेदन मिले थे तो वहीं 109 आवेदन डबल मिले, ऐसे ही अन्य त्रुटियों को मिलाकर 1381 आवेदन निरस्त किया गया है।

दूसरे चरण का आवेदन 1 जुलाई से

आरटीई के तहत दूसरे चरण में 1 जुलाई से 8 तक आवेदन लिया जाएगा। वहीं 9 से सत्यापन का काम होगा जो कि 15 जुलाई तक चलेगा। वहीं 17 जुलाई से ड्रा करने के लिए तिथी नियत किया गया है।

रायगढ़ डीईओ बी बाखला ने कहा कि आवेदनों का सत्यापन पूरा हो गया है। जिले में मिले आवेदनों 2723 आवेदन पात्र मिले हैं। जिन स्कूलों में सीट से अधिक आवेदन मिले हैं वहां ड्रा होगा।

Updated on:
19 May 2024, 5:06 PM IST
Published on: