27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RTE Admission Update: इस तारीख से जारी होगी लॉटरी की सूची, 1057 सीटों में प्रवेश के लिए आए 3800 आवेदन

CG RTE Admission Update: ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कई पालकों ने आधी-अधूरी ही दस्तावेज जमा किया है। ऐसे में सत्यापन करने के लिए नोडल अधिकारियों को मशक्कत करना पड़ रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 2 May 2024, 8:26 AM IST

CG RTE Admission

RTE Admission Update: आरटीई योजना के तहत प्रथम चरण में निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए मिले 38 सौ से अधिक आवेदनों की स्क्रूटनी की प्रकिया शुरू हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कई पालकों ने आधी-अधूरी ही दस्तावेज जमा किया है। ऐसे में सत्यापन करने के लिए नोडल अधिकारियों को मशक्कत करना पड़ रहा है। 17 मई तक आवेदनों की जांच होगी। 20 मई से 30 मई तक लॉटरी एवं आबंटन की प्रक्रिया होगी। इसके बाद 1 जून से 30 जून तक चयनित छात्र-छात्राओं को स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा।

बीपीएल श्रेणी के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए शासन की ओर से जिले के निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित किया जाता है। इस साल नियमों में परिवर्तन कर दिया गया है, जिससे सीटों की संया काफी कम हो गई है। जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी अनुसार इस साल जिले में औसतन करीब 205 निजी स्कूलों ने अपना पंजीयन कराया है।

प्रथम चरण में निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 15 अप्रैल की स्थिति में 3800 आवेदन प्राप्त हुए हैं। स्क्रूटनी का काम शुरू हो गया है। जिले में इसके लिए 63 नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन के साथ ही मिले अन्य दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है।

बताया गया है कि वेरिफिकेशन के दौरान आवेदक का आधार कार्ड, बच्चे का आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड में नाम, गरीबीरेखा प्रमाण पत्र समेत अन्य दस्तावेजों की बारिकी से जांच की जा रही है। बताया गया है कि कई पालकों ने आवेदन तो जमा किया है, लेकिन कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जमा ही नहीं किया है। ऐसे में आवेदन के निरस्त होने की आशंका बनी हुई है। 18 अप्रैल से स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

CG RTE Admission Update: दूसरे चरण के लिए आवेदन 1 जुलाई से

आरटीई के तहत दूसरे चरण के लिए 1 जुलाई से आवेदन मंगाया गया है। बताया गया है कि 8 जुलाई तक छात्र अपना पंजीयन करा सकते हैं। 9 जुलाई से 15 जुलाई तक नोडल अधिकारी दस्तावेजों की जांच करेंगे। 17 जुलाई से 20 जुलाई तक लॉटरी निकालकर सीटों का आबंटन किया जाएगा।

CG RTE Admission Update: 10 सीट में भर्ती के लिए मिले 400 आवेदन

उधर दूसरी ओर सीट कम और आवेदन ज्यादा मिलने से इस साल अधिकांश बच्चों को मायूस होना पड़ेगा। पालक पीयूष मरकाम, कैलाश साहू, हेमंत सोनवानी ने बताया कि वे अपने बच्चों को आरटीई योजना के तहत प्रवेश के लिए मशक्कत कर रहे हैं। पिछले साल पसंदीदा स्कूल में सीट कम होने से जगह नहीं मिली। इस साल 69 सीटें कम कर दी गई है।

डीईओ टीआर जगदल्ले ने बताया कि अआरटीई योजना के तहत कुल 1057 सीटें निर्धारित है। तय शेड्यूल के अनुसार ही लॉटरी निकालकर चयनित बच्चों को निजी स्कूलों मेें प्रवेश दिलाया जाएगा।