रायगढ़

CG Suicide Case: जहर सेवन कर युवक ने दी जान, परिजनों के उड़े होश

CG Suicide Case: सुशील युवती से शादी करने को तैयार भी हो गया था, लेकिन युवती की शादी कहीं और तय हो जाने से उसने सुशील को मना करते हुए उससे रुपए की मांग करने लगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 May 2024, 7:33 AM IST
CG Suicide Case

CG Suicide Case: एक युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार पुसौर क्षेत्र के आड़मुड़ा निवासी सुशील भूमिया पिता लालकुमार भूमिया (27 वर्ष) विगत कुछ साल से एनटीपीसी में नौकरी करता था। बीते मंगलवार की सुबह 10 बजे वह काम करके घर लौटा तो अपने कमरे में जाकर सो गया। तीन बजे जब उसकी चाची उसे जगाने गई तो उसने कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और बेहाश हो गया।

कुछ ही देर बाद उसके मुंह से झाग निकलने लगा। ऐसे में परिजनों ने उसे उपचार के लिए पुसौर अस्पताल लेकर गए, जहां रेफर करने पर उसे मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। जब सुशील को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया तो पुलिस द्वारा उसकी जेब की तलाशी ली गई तो उसके जेब से एक सुसाइट नोट मिला है। हालांकि सुसाइट नोट में खुदकुशी का क्या कारण है पुलिस इसका खुलासा नहीं कर रही है।

परिजनों का यह आरोप

परिजनों ने बताया कि मृतक युवक को एक युवती से प्रेम हो गया था। कुछ दिनों तक दोनों के बीच अच्छी बातचीत होती रही। सुशील युवती से शादी करने को तैयार भी हो गया था, लेकिन युवती की शादी कहीं और तय हो जाने से उसने सुशील को मना करते हुए उससे रुपए की मांग करने लगी। जिससे सुशील कुछ दिनों से परेशान था।

Updated on:
31 May 2024, 7:33 AM IST
Published on: