रायगढ़

CG Suicide Case: बर्थडे पार्टी के बाद दो दोस्तों ने दी जान, एक ही साड़ी से लगाई फांसी, जानें वजह…

CG Suicide Case: रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में दो दोस्तों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव गांव के शासकीय स्कूल परिसर में पेड़ से लटके मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

less than 1 minute read
Mar 10, 2026
CG Suicide Case: बर्थडे पार्टी के बाद दो दोस्तों ने दी जान, एक ही साड़ी से लगाई फांसी, जानें वजह...(photo-patrika)

CG Suicide Case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में दो दोस्तों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव गांव के शासकीय स्कूल परिसर में पेड़ से लटके मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

CG Suicide Case: बर्थडे पार्टी के बाद उठाया कदम

मृतकों की पहचान तेतला निवासी दीपक बरैठ (20) और कटंगपाली निवासी शिवशरण (21) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को दीपक का जन्मदिन था। इस मौके पर दोनों दोस्तों ने साथ में पार्टी मनाई और शराब पी।

साथ में पहुंचे थे बाजार

जानकारी के अनुसार दीपक अपने दोस्त लाभों के साथ पहले शिवशरण के पास गया था। इसके बाद तीनों चिखली लौटे, जहां से लाभों अपने घर चला गया। वहीं दीपक अपनी बाइक घर में छोड़कर शिवशरण के साथ चिखली बाजार पहुंचा, जहां दोनों ने शराब पी और कुछ देर बाद वहां से निकल गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पास के शासकीय माध्यमिक शाला परिसर में पहुंचे और वहां बबूल के पेड़ पर एक ही साड़ी के अलग-अलग छोर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह ग्रामीणों ने देखा मंजर

मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों ने पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को फंदे से उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मौके से पुलिस को शराब की बोतल भी बरामद हुई है। पुलिस मृतकों के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुसौर थाना में मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

Updated on:
10 Mar 2026 04:22 pm
Published on:
10 Mar 2026 04:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर