24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी जा रही आई-10 कार की तलाशी में खुला लाखों का राज, रायगढ़ पुलिस ने किया पर्दाफाश

Chhattisgarh News: लैलूंगा पुलिस ने नाकेबंदी कर यूपी जा रही एक कार से लाखों का सामान जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को दबोचा है। इधर खुलास से हड़कंप मच गया।
2 min read
Google source verification
Raigarh crime news, chhattisgarh crime news

कार में लाखों का गांजा और गिरफ्तार आरोपी ( Photo - Patrika )

Raigarh News: रायगढ़ जिले की लैलूंगा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही गांजा की खेप को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान 26.484 किलोग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त एक आई10 कार को जब्त किया है। वहीं एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 13.24 लाख रुपये तथा कार की कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी गई है। इस प्रकार कुल 16.24 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

Chhattigarh News: तलाशी में मिले लाखों का सामान

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लैलूंगा क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध आई10 कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 26.484 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी गांजा की खेप

गिरफ्तार आरोपी की पहचान वाराणसी (उत्तर प्रदेश) निवासी तस्कर के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि गांजा की खेप ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा की आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।

आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस लगातार चला रही अभियान

लैलूंगा पुलिस ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।