19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Police Transfer: छत्तीसगढ़ में 16 पुलिसकर्मियों का तबादला, SSP ने जारी की नई पोस्टिंग सूची, देखें किसे मिली कहां जिम्मेदारी

Chhattisgarh Police Transfer: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 16 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Transfer List

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक एक्शन (photo source- Patrika)

Police Transfer: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। विभिन्न विभागों में तबादलों के बाद अब पुलिस विभाग में भी बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। रायगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी सूची में 16 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन पदों पर हुए तबादले

एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 6 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक, 4 सहायक उप निरीक्षक, 1 प्रधान आरक्षक और 2 आरक्षक का स्थानांतरण किया गया है। कई थाना प्रभारियों को भी बदला गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस कार्यालय और अन्य शाखाओं में नई जिम्मेदारी दी गई है।

कई थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

तबादला आदेश के तहत निरीक्षक रोशन कौशिक को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी भूपदेवपुर बनाया गया है। वहीं धर्माराम तिर्की को थाना प्रभारी कापू और रोहित बंजारे को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम को यातायात शाखा से थाना प्रभारी अजाक भेजा गया है। वहीं अनुरंजन लकड़ा को अजाक से वापस रक्षित केंद्र रायगढ़ पदस्थ किया गया है। अमित कुमार तिवारी को प्रभारी न्यायालय शाखा (पुलिस कार्यालय) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उप निरीक्षक और ASI स्तर पर भी बदलाव

जारी आदेश के मुताबिक उप निरीक्षक इंगेश्वर यादव को चौकी प्रभारी रैरुमा खुर्द, विजय कुमार एक्का को थाना कोतवाली तथा संजय नाग को सायबर थाना में पदस्थ किया गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक अमृत मिंज को रक्षित केंद्र, राजेश दर्शन को थाना कोतवाली और प्रेमसाय भगत को थाना लैलूंगा भेजा गया है। इसके अलावा सूची में शामिल अन्य प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को भी नई जगहों पर पदस्थ किया गया है।

देखें लिस्ट

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद

पुलिस विभाग की ओर से किए गए इस फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए थाना प्रभारियों और अधिकारियों की नियुक्ति के बाद पुलिस व्यवस्था में बेहतर समन्वय और प्रभावी कार्यप्रणाली की उम्मीद जताई जा रही है।