रायगढ़

स्वच्छता के साथ यात्रियों संग कुशल व्यवहार, सफाईकर्मी हुआ पुरस्कृत

- रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर अब प्रत्येक माह बेहतर साफ करने वाले श्रमिक को सम्मानित किया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2018, 6:21 PM IST
स्वच्छता के साथ यात्रियों संग कुशल व्यवहार, सफाईकर्मी हुआ पुरस्कृत
स्वच्छता के साथ यात्रियों संग कुशल व्यवहार, सफाईकर्मी हुआ पुरस्कृत

रायगढ़. रेलवे बोर्ड के आदेश पर 25 मई से 24 जून तक स्वच्छ रेल- स्वच्छ भारत का अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में रायगढ़ के एक सफाईकर्मी को बेहतर साफ सफाई के साथ यात्रियों संग कुशल व्यवहार को देखते हुए स्वच्छता पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। ऐसे में, रायगढ़ सीएसएम ने उक्त सफाईकर्मी को रेल अधिकारी व कर्मचारी की मौजूदगी में एक उपहार देकर सम्मानित किया। वहीं स्वच्छता को लेकर अन्य सफाईकर्मियों को प्रेरित करने के लिए अभियान के अलावा प्रतिमाह बेहतर कार्य करने वाले को सम्मानित करने की घोषणा भी की।

बिलासपुर डिवीजन में रायगढ़ रेलवे स्टेशन को स्वच्छता के लिए भी जाना जाता है, पर 25 मई से 24 जून तक रेलवे बोर्ड के आदेश पर स्वच्छ रेल- स्वच्छ भारत के तहत स्वच्छता अभियान में तेजी लाई गई है। इस कड़ी में डिवीजन के आदेश पर श्रेष्ठ सफाईकर्मी को पुरस्कृत करने का भी प्रावधान रखा गया है। जिसके तहत रायगढ़ में करीब दो दर्जन से अधिक सफाईकर्मियों के बीच एक ठेका श्रमिक दीपक सांडे के नाम पर मुहर लगी। जिसने रेलवे स्टेशसन पर साफ सफाई के साथ ही यात्रियों के साथ कुशल व्यवहार भी किया है। जिसकी समीक्षा करने के बाद दीपक के नाम पर मुहर लगी है।

ऐसे में, रविवार को सीएसएम पीके राउत ने स्वास्थ्य निरीक्षक राकेश रमन, सफाई ठेकेदार मुन्ना सिंह व अन्य की मौजूदगी में दीपक को उपहार देकर सम्मानित किया। वहीं स्वच्छता के इस मुहिम एक अभियान में बांधने की बजाए दैनिक कार्य में शामिल करने की नसीहत दी। सीएसएम राउत ने कहा कि यह पुरस्कार तो स्वच्छ रेल- स्वच्छ भारत के तहत दिया गया है, पर रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर अब प्रत्येक माह बेहतर साफ करने वाले श्रमिक को सम्मानित किया जाएगा।

Published on: