रायगढ़

ठेकेदार के खिलाफ शिकायत लेकर बेघर महिला पहुंची एसपी आफिस, पढि़ए क्या है वजह…

बोली-पहले तोड़ा घर, फिर पीएम आवास योजना की पहली किस्त को कर लिया हजम

2 min read
May 12, 2018

रायगढ़। पुसौर के पुसल्दा में एक अकेली महिला का घर तोड़ कर बेघर करने व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत पहली किस्त को हजम कर दिया गया है। कई बार ठेकेदार के घर चक्कर लगाने के बाद ना घर बना और ना ही उक्त राशि की वापसी हुई तो पीडि़ता एसपी आफिस पहुंची। वहीं एसपी से लिखित में शिकायत कर मामले की जांच करने की गुहार लगाई है। एसपी ने पीडि़ता को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृती के बाद भी हितग्राहियों से ठगी की जा रही है। नया मामला पुसौर थाना क्षेत्र के पुसल्दा का है। जहां तारा बाई गुप्ता के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति मिली थी। स्वीकृति के बाद तारा बाई के खाते में आवास योजना की पहली किस्त ४८ हजार रुपए जमा हुए। जिसे बड़ी ही चालकाी से तरकेला के ठेकेदार गौरी शंकर पटेल ने ले लिया खास बात तो यह है कि ठेकेदार ने घर बनाने के लिए पीडि़ता के पुराने मकान को भी तोड़ दिया। दख्ेाते ही देखते करीब ८ माह का समय ीबत गया। जिसके बाद भी ना तो घर बने और ना ही ठेकेदार पटेल ने उक्त महिला की स्वीकृत राशि को वापस किया।

ये भी पढ़ें

Photo Gallery : चिलचिलाती धूप में ये परिंदा बच्चों के लिए चुन-चुन कर ला रही दानें, मां की ममता देख पसीज जाएगा आपका दिल…

पीडि़ता ने इस मामले में पुसौर थाने में भी जनवरी २०१८ में शिकायत की है। पर अब तक आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में, पीडि़ता अपने ग्राम पंचायत की सरपंच के साथ एसपी आफिस पहुंची। वहींं आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

20 हजार रुपए अतिरिक्त ठगे
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने से पहले ठेकेदार पटेल ने महिला हितग्राही तारा बाई गुप्ता से २० हजार रुपए अतिरिक्त लिया था। जिसे उसके जनधन खाते में जमा करने की बात कही। पर उक्त राशि को ठेकेदार द्वारा जमा नहीं किया है। पीडि़त महिला ने इन बातों का उल्लेख अपनी शिकायत पत्र में भी किया है। पीडि़ता के ज्ञापन पर एसपी दीपक झा ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

ये भी पढ़ें

ऐल्डरमैन के भाई ने युवक को खौलते तेल की कढ़ाई में फेंका, कमर के नीचे का हिस्सा 50 फीसदी जला
Published on:
12 May 2018 08:04 pm
Also Read
View All