रायगढ़

नाबालिग से युवक ने की छेड़छाड़ और शिकायत करने पर देने लगा तेजाब फेंकने की धमकी, फिर …

स्कूल से लौटते वक्त आरोपी पीड़िता का रास्ता रोक करने लगा छेडख़ानी

2 min read
Oct 19, 2019
नाबालिग से युवक ने की छेड़छाड़ और शिकायत करने पर देने लगा तेजाब फेंकने की धमकी, फिर ...

रायगढ़ . पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत छात्रा से छेडख़ानी करने व तेजाब फेंकने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर को नाबालिग को उसके स्कूल के पास ग्राम जतरी का राजेन्द्र विश्वकर्मा अश्लील कमेंटस किया। ऐसे में नाबालिग घटना की शिकायत अपने शिक्षक के पास करने गई तो राजेन्द्र वहां से भाग गया।

जब बालिका स्कूल से घर आ रही थी तो रास्ते में राजेन्द्र उसका रास्ता रोका और मेरी क्या शिकायत की है, तेरे ऊपर तेजाब फेंक दूंगा कह कर छेडख़ानी करने लगा। नाबालिग के विरोध करने के बाद भी आरोपी सरेराह उसके साथ छेडख़ानी की घटना को अंजाम दिया।

ऐसे में वह घर पहुंच कर घटना के बारे में अपने परिजनों को बताई। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने घटना की रिपोर्ट थाने में की। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसे रिमांड में भेज दिया है।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Published on:
19 Oct 2019 09:41 pm
Also Read
View All