रायगढ़

Crime News: घर में घुसकर युवक करने लगा ऐसा घिनौना काम, महिला के चीखने चिल्लाने पर फिर जो हुआ…

Crime News: 24 अप्रैल की रात जब महिला का पति घर पर मौजूद नहीं था, तब आरोपी घर के बाड़ी की तरफ से भीतर घुस आया और सोई अवस्था में महिला से गलत नीयत से छेड़खानी करने लगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Apr 2025, 1:01 PM IST
Crime News: घर में घुसकर युवक करने लगा ऐसा घिनौना काम, महिला के चीखने चिल्लाने पर फिर जो हुआ...

Crime News: घर घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई खरसिया पुलिस ने की है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार में घटना के संबंध में स्थानीय महिला ने 27 अप्रैल को खरसिया थाना में इसकी लिखित शिकायत की।

Crime News: महिला से गलत नीयत से की छेड़खानी

शिकायत में बताया कि नागेश्वर प्रसाद गुप्ता उम्र 40 वर्ष निवासी मल्हार थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर वर्तमान में उनके गांव में रह रहा है। 24 अप्रैल की रात जब महिला का पति घर पर मौजूद नहीं था, तब आरोपी घर के बाड़ी की तरफ से भीतर घुस आया और सोई अवस्था में महिला से गलत नीयत से छेड़खानी करने लगा।

आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

Crime News: महिला के विरोध और चिल्लाने पर आरोपी मौके से भाग गया। घटना की जानकारी महिला ने तत्काल परिजनों को दी और पति के आने पर पूरे मामले की जानकारी देते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नागेश्वर गुप्ता के खिलाफ धारा अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Updated on:
30 Apr 2025, 1:01 PM IST
Published on: