रायगढ़

बीत गया जुलाई का महीना, इसके बाद भी सीएसआर शिक्षक नहीं पहुंच पाए स्कूल

विभाग के अधिकारियों की मानें तो विभाग ने सीएसआर शिक्षकों का आवेदन लेने व स्कु्रटनी करने के बाद चयनित लिस्ट तैयार किया है।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2018, 8:24 PM IST
बीत गया जुलाई का महीना, इसके बाद भी सीएसआर शिक्षक नहीं पहुंच पाए स्कूल
बीत गया जुलाई का महीना, इसके बाद भी सीएसआर शिक्षक नहीं पहुंच पाए स्कूल

रायगढ़. शिक्षण सत्र चालू होने के बाद सीएसआर शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया को एक माह बीत गया, लेकिन सीएसआर शिक्षक अभी तक स्कूल नहीं पहुंच पाए हैं। इस बार शिक्षकों के ५१८ रिक्त पदों में सीएसआर शिक्षकों को नियुक्त करना है। इसके लिए जून के अंतिम से सीएसआर शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि स्कूलों में जल्द ही शिक्षक पहुंच पाए और बच्चों को इसका लाभ मिल पाए लेकिन पूरा जुलाई माह बीत गया और अगस्त चालू हो गया लेकिन अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।

विभाग के अधिकारियों की मानें तो विभाग ने सीएसआर शिक्षकों का आवेदन लेने व स्कु्रटनी करने के बाद चयनित लिस्ट तैयार किया है। उक्त लिस्ट को अभी उद्योगों को भेजा गया है ताकि संबंधितों को ज्वाइनिंग लेटर जारी हो सके। वास्तव में देखा जाए तो स्कूलों में अभी शिक्षक नहीं पहुंच पाए हैं। शिक्षक खुद ज्वाइनिंग लेटर मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

दावा निकल रहा खोखला
विभाग के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि उद्योगों ने ज्वाइनिंग लेटर जारी करने का काम शुरू कर दिया है लेकिन जब इस बात की जानकारी मांगी गई कि कितने ने ज्वाइनिंग किया तो विभाग अनजान रहा। कुल मिलाकर देखा जाए तो अभी ये शिक्षक स्कूलों में नहंी पहुंच पाए हैं।

जो नहीं दिए थे ज्वाइनिंग वे हुए बाहर
पिछले शिक्षण सत्र में जिला प्रशासन के निर्देश के बाद भी मोनेट, वीसा पॉवर और महावीर उद्योग ने सीएसआर शिक्षकों की भर्ती बिल्कुल नहीं किया था जिसके कारण इस बार इनको लक्ष्य ही नहीं दिया गया है। उक्त लक्ष्य को अन्य उद्योगों में वितरित कर दिया गया है।

-हम आवेदन की स्कु्रटनी के बाद आवेदकों की सूची उद्योगों को भेजी जा रही है। जल्द ही इनको ज्वाइनिंग उद्योगों द्वारा दिया जाएगा। ताकि ये स्कूल पहुंचकर अध्यापन शुरू कर सके- टी एक्का, सहायक संचालक शिक्षा विभाग

Published on: