रायगढ़

गल्र्स हॉस्टल के संचालक की संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, पीएम रिपोर्ट आने के बाद होगा मौत का खुलासा

- बुधवार की शाम स्टेडियम के करीब नशे मेंं धुत देखा गया था मृतक

2 min read
Oct 05, 2017

रायगढ़। मेडिकल कॉलेज रोड स्थित पुल के करीब एक 60 वर्षीय व्यक्ति को मृत अवस्था में पाया गया। मृतक की पहचान गल्र्स हॉस्टल के संचालक के रुप में हुई है। जो अपने घर से बुधवार की दोपहर स्कूटी से निकला था। शाम ४ बजे रायगढ़ स्टेडियम के करीब नशे में धुत अवस्था में देखा गया था। जिसकी गुरुवार की सुबह मृत अवस्था में पाया गया। प्रारंभिक जांच में चक्रधर नगर पुलिस, अत्यधिक शराब सेवन से मौत होने की बात कह रही है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्पष्ट वजह सामने आने की बात भी दोहरा रही है।

शहर के मेडिक ल कॉलेज रोड में उस समय सनसनी फैल गई। जब कॉलेज से करीब स्थित एक पुल से लगे झाडिय़ों में एक व्यक्ति को अचते अवस्था में देखा गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना चक्रधर नगर पुलिस को दी। जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कृष्ण कुमार केशरवानी पिता भुनेश्वर केशरवानी 60 वर्ष के रुप में हुई है। जो शहर के चांदनी चौक रोड स्थित सोनारपारा का निवासी है। पर पिछले कुछ माह से चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के कसेरपारा में रह रहा था। मृतक, एक गल्र्स हॉस्टल का संचालक भी था।

परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि मृतक, बुधवार की दोपहर स्कूटी लेकर घर से निकला था। शाम 4 बजे के करीब उसे स्टेडियम के करीब नशे में धुत होकर लडख़ड़ाते देखा गया। इस बीच मृतक के मोबाइल से ही एक ऑटो वाले ने उनके परिजनों को तबीयत बिगडऩे की सूचना दी। उसके बाद मृतक का मोबाइल बंद हो गया। जो बाद में भी ऑन ही नहीं हुआ। इसी बीच गुरुवार की सुबह कृष्णा की संदिग्ध परिस्थिति में लाश ही बरामद हो गई।

ऑटो वाले की खोज शुरु- पुलिस की माने तो परिजनों ने अपने बयान में किसी ऑटो वाले द्वारा फोन कर तबीयत खराब होने की जानकारी दी है। ऐेसे में, उक्त ऑटो चालक की भी खोज की जा रही है। जो मृतक की तबीयत बिगडऩे के दौरान उसके साथ था। ऑटो चालक के मिलने के बाद अन्य रहस्यों पर से भी पर्दा उठने की बात कही जा रही है। जिसमें मृतक के स्टेडियम से मेडिकल कॉलेज रोड पहुंचने का मामला भी शामिल है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिससे मृतक के मौत की वजहों का खुलासा हो सके।

Published on:
05 Oct 2017 06:51 pm
Also Read
View All