Mahtari Vandan Yojana e-KYC: रायगढ़ जिले में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए अहम सूचना सामने आई है। योजना के द्वितीय चरण में सभी लाभार्थियों का ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य कर दिया गया है।
Mahtari Vandan Yojana e-KYC: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए अहम सूचना सामने आई है। योजना के द्वितीय चरण में सभी लाभार्थियों का ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए जनपद पंचायत लैलूँगा और तमनार में संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ई-केवाईसी प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए जनपद पंचायत लैलूँगा और तमनार में संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारी, सीएससी संचालक और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मौजूद रहे। सीएससी जिला प्रबंधक रवि सिंह ने सभी प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान ई-केवाईसी की पूरी प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं, जरूरी दस्तावेजों और समय-सीमा के बारे में सरल भाषा में समझाया गया। साथ ही हितग्राहियों को होने वाली संभावित समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 1 अप्रैल से 30 जून 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी पात्र हितग्राहियों का सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि योजना का लाभ समय पर मिल सके।
सीएससी संचालकों और आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आपसी समन्वय के साथ काम करें और क्षेत्र में हितग्राहियों को जागरूक करें। तय समय-सीमा के भीतर सभी का ई-केवाईसी पूरा करना प्राथमिकता होगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सभी जिम्मेदारों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। हितग्राही अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराएं। आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएं, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो और योजना का लाभ बिना रुकावट मिलता रहे।