रायगढ़

Elephant Attack: सो रही 2 महिलाओं को हाथियों ने कुचला, दर्दनाक मौत से गांव में डर का माहौल

Elephant Attack: लैलूंगा में बीती रात गांव में घुसे उग्र हाथियों के दल ने दो महिलाओं की जान ले ली। बताया गया कि महिलाएं गर्मी की वजह से घर के बाहर आंगन में सोए हुए थे
less than 1 minute read
• •
May 11, 2025
Elephant Attack

Elephant Attack: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक बार फिर हाथियों के दल ने उत्पात मचाया है। जिले के लैलूंगा में बीती रात गांव में घुसे उग्र हाथियों के दल ने दो महिलाओं की जान ले ली। बताया गया कि महिलाएं गर्मी की वजह से घर के बाहर आंगन में सोए हुए थे। इस दौरान हाथियों के दल ने दो महिलाओं को कुचल कर मार डाला।

Elephant Attack: दो महिलाओं की दर्दनाक मौत

यह हादसा लैलूंगा वन परिक्षेत्र के गमेकेला भद्रापारा गांव की है। हाथी के हमले में दो महिलाओं की मौत की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। वहीं अब लोग भी उत्पाती हाथी से लड़ने के लिए तरह तरह के उपाए कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, करीब 21 हाथियों का एक झुंड लैलूंगा के विभिन्न इलाकों में विचरण कर रहा है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है, लेकिन हाथियों की गतिविधियां लगातार खतरा बनी हुई हैं। वहीं दो महिलाओं की मौत के बाद से वन कर्मचारी अलर्ट हो गए हैं। खदेड़ने के लिए नए नए तरीके अपनाए जा रहे हैं।

Updated on:
11 May 2025 02:59 pm
Published on:
11 May 2025 02:59 pm