CG News : जिले के धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में बीती रात करंट की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई।
रायगढ़। CG News : जिले के धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में बीती रात करंट की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में बीती रात करीब 12 बजे तीन हाथी नरकालों की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक हाथी 11 हजार केवी विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह जंगल की ओर गए ग्रामीणों की नजर हाथी के शव पर पड़ी तो इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
लगातार क्षेत्र में हांथियों की मॉनीटरिंग की जा रही है। बिजली तार मानक ऊंचाई से बिल्कुल नीचे है। इससे हाथी की मौत हुई है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- अभिषेक जोगावत, डीएफओ, धरमजयगढ़ वन मंडल