रायगढ़

मवेशी चराने गई वृद्ध महिला रात होने पर जंगल में ही रुक गई, हाथी ने दौड़ा कर मार डाला

ढलती उम्र की वजह से भाग नहीं सकी महिला, कापू रेंज के दाहीडांढ की घटना

2 min read
Jul 28, 2018
ढलती उम्र की वजह से भाग नहीं सकी महिला, कापू रेंज के दाहीडांढ की घटना

रायगढ़. धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के कापू रेंज स्थित दाहीडांढ जंगल में एक महिला को हाथी ने पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। 65 वर्षीय महिला, ग्रामीणों के साथ मवेशी चराने के लिए जंगल गई थी। रात होने पर अपने अस्थाई ठहराव वाले स्थान पर पनाह ली। इस बीच हाथी पहुंच गया।

उसकी चिंघाड के बीच ग्रामीणों की नींद खुली और भगदड़ मच गई। जिसमें ढ़लती उम्र्र के बीच वृद्ध महिला भाग नहीं सकी। विभाग द्वारा पीडि़त परिजनों को तत्कालीक सहायता राशि के रुप 25 हजार रुपएदिया है। मुआवजा की शेष राशि यानी 3 लाख 75 हजार रुपए दो सप्ताह में विभागीय कवायद पूरी होने के बाद देने की बात कह रही है।

ये भी पढ़ें

आखिर ऐसा क्या हुआ जो एक वकील खनिज विभाग के कार्यालय में ही बैठ गया धरने पर

धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों के बढ़ते उत्पात के बीच शुक्रवार की देर रात एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कापू रेंज के दाहीडांढ 65 वर्षीय निवासी बदौनी बाई पति परशुराम, ग्रामीणों के साथ शुक्रवार को मवेशी चराने के लिए कुमरता जंगल गई थी। जो वृद्ध महिला के गांव से लगा हुआ है।

उक्त ग्रामीणों द्वारा जंगल में एक अस्थाई ठहराव स्थल भी बनाया गया है। जिसका उपयोग वो मवेशी चराने के दौरान रात होने व अन्य परिस्थितियों के बीच करते हैं। कुछ ऐसी की परिस्थिति बदौनी बाई के साथ हुई। ग्रामीणों के साथ मवेशी चराने जंगल गई वृद्ध महिला ने भी रात होने पर उक्त अस्थाई ठहराव वाले स्थल पर पनाह ली। देर रात अचानक हाथी की चिंघाडने की आवाज ग्रामीणों के कानों तक पहुंची। तब उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि हाथी उनके आसपास है है। जब तक वो भागने की कोशिश करते एक हाथी उनके सामने खड़ा था। जिसे देख ग्रामीण भागने लगे। वृद्ध महिला भी भागने की कोशिश की। पर ढ़लती उम्र की वजल से वृद्ध महिला भाग नहंी सकी और उसे हाथी ने पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया।


डर ऐसा कि शव लेने नहीं गए जंगल
हाथी द्वारा महिला को मौत के घाट उतारने की घटना करीब रात 2 बजे की है। पर ग्रामीणों में दतनी हिम्मत नहीं थी कि वो वृद्ध महिला की जंगल जा कर खोज खबर ले सके। हलांकि जिस कदर हाथी ने उनपर हमला किया था। इससे उन्हें इस बात का एहसास हो गया था कि उनके शिकार हुए व्यक्ति की मौत तय है। शनिवार की सुबह वन विभा की टीम के साथ ग्रामीण जंगल गए। जहां मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजने की पहल हुई।


25 हजार दिया, 3 लाख 75 हजार शेष
क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी की खबर ग्रामीणों को पहले ही दी गई थी। उसके बाद जंगल में मवेशी को चराने गए ग्रामीणों ने जंगल में रात बितायी। इस दौरान हाथी ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। शनिवार की सुबह धरमजयगढ़ डीएफओ, घटना स्थल का निरीक्षण कर पीडि़त परिजनों से मुलाकात की।

वही हाथी से मौत पर मिलने वाले 4 लाख रुपए की मुआवजा राशि में से 25 हजार रुपए तत्काल परिजनों को दिया। शेष 3 लाख 75 हजार रुपए विभागीय कार्यवाही पूरा होने के बाद देने की बात कही गई है।

ये भी पढ़ें

झरना में नहाने गए थे युवक, अचानक आ गया भालू, घबराए युवक गिरते-हपटते पहुंचे गांव

Published on:
28 Jul 2018 08:52 pm
Also Read
View All