Firing For Coal Washery: रायगढ़ के दो कोल कारोबारियों के बीच ओडिशा प्रांत के हिमगिर में खुनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के जहां दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं।
Firing For Coal Washery: रायगढ़ के दो कोल कारोबारियों के बीच ओडिशा प्रांत के हिमगिर में खुनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के जहां दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं। वहीं कई वाहनों में तोड़फोड़ भी हुई। वहीं हवा में फायर किए जाने की बात भी कही जा रही है। इस मामले में रायगढ़ के कुछ लोगों पर नामदर्ज रिपोर्ट हिमगिर थाना में दर्ज की गई है। दरअसल यह विवाद कोलवासरी में अधिपत्य को लेकर पार्टनरों के बीच विवाद हुआ है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा प्रांत अंतर्गत सुंदरगढ़ के सोनारीपाड़ा निवासी राज यादव ने इस मामले में एक रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वह बीते गुरुवार की शाम साढ़े 4 बजे हिमगिर अंतर्गत गर्जनबहाल कोल वासरी में था। इस समय उसके साथ उसके अन्य साथी भी मौजूद थे। इसी बीच रायगढ़ के कोल व्यवसायी भरत अग्रवाल के साथ रविंदर भाटिया, उनका बेटा सहित दो से ढाई सौ लोग 10 से 15 वाहनों में वहां पहुंचे। राज यादव सहित उसके साथ बादल सिंह, आकाश यादव, और मंटू तेलानी के साथ डंडा, तलवार, लोहे की राड व हाथ-मुक्का से मारपीट करने लगे।
वहीं मारपीट करने वाले में एक युवक अपने पास पिस्तैल रखा था, जिससे करीब 10 से 15 राउंड फायर भी किया। इस बीच वे वहां से अपनी जान बचा कर भागे। हालांकि इस बीच वे घायल हो गए। यह बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष ने भी जमकर मारपीट की। इस मारपीट में दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। इसमें कुछ घायल ओडिशा प्रांत से रायगढ़ पहुंचे और यहां के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। इसकी सूचना ओडिशा पुलिस को मिली तो पुलिस टीम यहां पहुंची। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों ने मामले की रिपोर्ट हिमगिर पुलिस से की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गर्जनबहाल कोलवासरी पार्टनरशिप में चल रही थी। इस बीच पार्टनरों के बीच आपसी मनमुटाव हो गया। ऐसे में दोनों कोलवासरी में अधिपत्य स्थापित करना चाहते हैं। यह विवाद कुछ माह से चल रहा था। इस बीच एक पक्ष ने कोलवासरी में ताला जड़ दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद दूसरे पक्ष के लोग हथियारों से लैस होकर ओडिशा पहुंचे। वहां दोनों पक्षों का सामना हुआ। इससे जमकर मारपीट हुई। मारपीट करने वालों में ओडिशा के कुछ लोग हैं तो दोनों पक्षों के अधिकांश लोग रायगढ़ के हैं।
ओडिशा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में राज यादव की रिपोर्ट पर ओडिशा की हिमगिर पुलिस ने कोल कारोबारी भरत अग्रवाल, भाजपा नेता रविंदर भाटिया सहित अन्य करीब 2 सौ से 250 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया है। इसमें धारा 310 (2), 311, 115(2), 117(2), 118(2), 109, 140 (1), 324(4), 325(5), 61(1), 351(2),351(2), 324 (6) व 25, 27 आर्स एक्ट की धारा लगाई गई है। वहीं यह बताया जा रहा है कि पुलिस ने अब तक 17 लोगों को गिरतार कर चुकी है।