रायगढ़

घर के भीतर चोरी छिपे छह लोग कर रहे थे ये अवैध काम, पुलिस को लगी भनक, घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

Action of police: अग्रसेन वार्ड स्थित एक घर में अवैध काम चल रहा था। इसकी भनक पुलिस को लगी तो टीम ने घेराबंदी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया।
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2019, 11:46 AM IST
घर के भीतर चोरी छिपे छह लोग कर रहे थे ये अवैध काम, पुलिस को लगी भनक, घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
घर के भीतर चोरी छिपे छह लोग कर रहे थे ये अवैध काम, पुलिस को लगी भनक, घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

रायगढ़. दीपावली नजदीक आते ही जुआरी सक्रिय हो जाते हैं। वहीं उन्हें पकडऩे के लिए पुलिस भी तैयार रहती है। इसी क्रम में सरिया पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छह जुआरियों से करीब डेढ़ लाख रुपए जब्त किया है। वहीं उनके खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 5 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सरिया के अग्रसेन वार्ड स्थित मुकेश अग्रवाल के घर में जुए की महफिल सजी है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घर में दबिश दी। पुलिस को देखते ही सभी जुआरियों के होश उड़ गए, लेकिन पुलिस की घेराबंदी से कोई भाग न सका। ऐसे में पुलिस ने सभी जुआरियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश उर्फ टीपू पिता नागरमल अग्रवाल (38) अमित पिता सुरेश अग्रवाल (30) मुकेश पिता भगवान दास अग्रवाल (25) अभिषेक पिता अवधेश श्रीवास्तव (30) व सुधीर पिता रूपधर प्रधान (29) सभी निवासी सरिया शामिल है। पुलिस ने आरोपियों से एक लाख 52 हजार रुपए जब्त कर उनके खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Read More: Chhattisgarh News
आदतन जुआरी हैं आरोपी
इस संबंध में सरिया टीआई आशीष वासनिक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से अधिकांश आदतन जुआरी व रसूखदार हैं। उनको पहले भी पुलिस ने जुआ खेलते पकड़ा है। टीआई का कहना है कि क्षेत्र के जुआरियों पर नजर रखी जा रही है।

Published on: