28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस से मोबाइल दुकान के लिए आए पार्सल को चुराने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरों ने ऐसे दिया था घटना को अंजाम

Theft Case: बरमकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बस से आए एक मोबाइल दुकान का पार्सल चुराने वाले तथा उक्त पार्सल को खरीदने वाले सभी पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Vasudev Yadav

•

Updated: 29 Sep 2019, 6:31 PM IST

बस से मोबाइल दुकान के लिए आए पार्सल को चुराने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरों ने ऐसे दिया था घटना को अंजाम

बस से मोबाइल दुकान के लिए आए पार्सल को चुराने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरों ने ऐसे दिया था घटना को अंजाम

रायगढ़. बरमकेला निवासी प्रमोद गोयल पिता बनारसी दास गोयल (38) का बरमकेला में ही मोबाइल का दुकान है। चार सितंबर को सारंगढ़ बंसल ट्रेडर्स से तीन मोबाइल व चार वाईफाई को पार्सल बना कर गीतांजली बस से भेजा गया था। दोपहर करीब दो बजे बस बरमकेला पहुंची तो प्रमोद ने अपने स्टॉफ पितांबर मालाकार को पार्सल लेने के लिए भेजा था। पितांबर दुकान आकर प्रमोद को बताया कि उक्त पार्सल को कोई अज्ञात व्यक्ति बस के चालक से ले गया है।

इसके बाद घटना की रिपोर्ट थाने में की गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। 28 सितंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जामपाली सरिया निवासी जीतराम पटेल (25) गांव के एक व्यक्ति से मोबाइल व वाईफाई बेचने के संबंध में चर्चा कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया।
Read More: चारों धाम यात्रा करके देवी दर्शन करने चन्द्रपुर जा रही यात्री बस कोड़ातराई के पास दुर्घटनाग्रस्त, 35 लोग घायल

नौकर के साथ मिलकर ऐसे बनाया प्लान
आरोपी जीतराम ने पुलिस को बताया कि गोयल मोबाइल दुकान में उसका दोस्त पितांबर मालाकार (20) कुछ माह से काम कर रहा था। इस बीच जीतराम ने उससे पूछा कि गोयल मोबाइल दुकान का पार्सल कब और कहां से आता है इसकी जानकारी मुझे देना। इसके बाद उक्त पार्सल को मैं ले लूंगा, जिसे बाद में आधा-आधा बांट लेंगे। ऐसे में पितांबर ने भी उसका साथ दिया और चार सितंबर को सारंगढ़ से गीतांजली बस में आ रहे पार्सल की जानकारी जीतराम को दी। इसके बाद जीतराम बरमकेला के बोईरडीही निवासी महेश साहू के साथ दोपहर में बरमकेला बस स्टैंड पहुंचा और वहां बस चालक से पार्सल लेकर रफू चक्कर हो गया था।

Read More: सुपरवाइजर की हत्या कर उसी की बाइक लेकर आरोपी भाग रहा था झारखंड, बीच रास्ते पर कीचड़ में फंसी, फिर...
खरीददार भी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि पार्सल चुराने के बाद जीतराम एक मोबाइल महेश को दे दिया। वहीं दो मोबाइल अपने गांव जामपाली-सरिया निवासी नेपाल पटेल व तुलाराम पटेल को बेच दिया था। इसके अलावा दो वाईफाई को पितांबर को दे दिया और दो वाईफाई अपने पास रखा था। इसे बेचने के फिराक में पूरे मामले का भांडाफोड़ हो गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मोबाइल खरीदने वालों को भी आरोपी बना कर उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेजा गया है।

Read More: Chhattisgarh Crime