
चारों धाम यात्रा करके देवी दर्शन करने चन्द्रपुर जा रही यात्री बस कोड़ातराई के पास दुर्घटनाग्रस्त, 35 लोग घायल
रायगढ़. बिलासपुर, रायपुर, मुंगेली क्षेत्र के करीब सैकड़ों लोग 15 दिन पूर्व एमपी के तीन बस में सवार होकर चारों धाम की यात्रा के लिए निकले थे। वे मथुरा, वृंदावन सहित अन्य धार्मिक स्थलों से दर्शन करके 28 सितंबर को शहर के कोतरारोड थाना क्षेत्र स्थित कोसमनारा बाबाधाम दर्शन करने आए थे। जहां से दो बस शाम में ही निकल गई, लेकिन एक बस खराब होने से उसे बनने में देरी लगी। बस के बनने के बाद रात करीब 11 बजे 70 तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस चन्द्रपुर देवी दर्शन करने जाने के लिए निकली थी। रात करीब 12 बजे जैसे ही बस कोड़ातराई पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो चालक को झपकी आ गई। ऐसे में चालक ने वाहन से अपना संतुलन खो दिया और बस सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग घायल हो गए। किसी का सिर फट गया तो किसी का हाथ-पैर टूट गया। वहीं कोई अपने स्थान से छिटक कर दूसरे स्थान पहुंच कर घायल हो गया था। अचानक हुए इस दुर्घटना से तीर्थ यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया और कुछ लोग सदमे में आ गए थे। घटना के कुछ देर बाद ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से घायलों की मदद करते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने दिखाई तत्परता
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 व जूटमिल पुलिस पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को किसी तरह बस से निकाल कर उन्हें अपने वाहनों में ढोकर जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। देर रात घटना की सूचना जब एएसपी अभिषेक वर्मा को हुई तो वे भी घटना स्थल मुआयना करने पहुंचे थे। स्थानीय लोगों की मानें तो पुलिस ने तत्परता का परिचय देते हुए तत्काल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से चालक फरार है। बस मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है।
दुर्घटना में ये हुए हैं घायल
सरिता ठाकुर पति अलख राम (48) कवर्धा, राम बाई पति महादेव सोनकर (60), अतरझोल बेमेतरा, सरस्वती वर्मा पति रामाधार वर्मा (45) पथरिया, रामाधार वर्मा पिता जगन्नाथी वर्मा (50) पथरिया, कृष्णा बाई लोधी पति रामनारायण (50) पथरिया, नीरा बाई सोनकर पति शांटू (53) सिमगा बलौदाबाजार, उद्धव राम पिता बिस्सु लोधी (55) बिदबिदा पथरिया, मनाराम पिता बिनवा (65) सिमगा, मीना बाई पति राधेश्याम लोधी (50) दलपुरवा पथरिया, श्रीकांत तिवारी पिता राम कृष्ण (53), नवान्नो बेमेतरा, नूज सोनकर पिता गुनेरी (60) सिमगा, तिहारू सोनार पिता गोविंद (60) सिमगा, पारेहन सोनकर पिता धानू सोनकर (60), परसराम लोधी पिता रामस्नेही लोधी (76) खेढ़ा बेमेतरा, मंट्राम लोधी पिता कुंजुराम (53) साता पथरिया, चांदकली पति मन्त्रम लोधी (45) पथरिया, रामचरण लोधी पिता खोरबाहरा (70) पथरिया, लक्ष्मीन पिता रविराम लोधी (11) आरा पथरिया, राम प्रसाद पिता गुहिरा लोधी (62) साता पथरिया शामिल है। इसके अलावा गया प्रसाद पिता विसारम लोधी (65) तमारा, निर्मला पति गया प्रसाद (60) मेरो बेमेतरा, राम सनेती (72) मेरो बेमेतरा, रामकली लोधी (60) सहासपेड़ी पथरिया, सोवारिन बाई पति मनाराम सिंह (75) सिमगा, रामखिलावन सोनकर पिता डोमरा (55) सिमगा, सहोदरा पति विचरू सोनारी, शंतू सोनकर पिता अधर (55) सिमगा, हरिप्रसाद सोनकर पिता डोमरा (56), लखन सोनकर, छिटकी सोनकर, रवि दुबे, राजु दुबे व अन्य तीर्थ यात्री शामिल हैं। जिसमें से कई लोगों को मामूली चोट आई है तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
Published on:
29 Sep 2019, 5:50 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.