रायगढ़

9th की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वैन चालक ने घूमने का लालच दे साथियों संग किया दुष्कर्म

पीड़िता की उम्र 14 साल है और वह नौवीं की छात्रा है। छात्रा रोज की तरह अपने स्कूल से घर जा रही थी कि तभी आरोपी ने उसे घूमने चलने का बहाना बनाकर अपनी वैन में बैठा लिया और अपने दो अन्य साथियों के साथ छात्रा के साथ गैंग रेप किया।
less than 1 minute read
Nov 19, 2019
9th_student_rape.jpg

रायगढ़. जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्कूल से लौटते समय उसका अपहरण कर लिया गया। उसके बाद अपहरणकर्ता अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता की उम्र 14 साल है और वह नौवीं की छात्रा है। छात्रा रोज की तरह अपने स्कूल से घर जा रही थी कि तभी आरोपी ने उसे घूमने चलने का बहाना बनाकर अपनी वैन में बैठा लिया और अपने दो अन्य साथियों के साथ छात्रा के साथ गैंग रेप किया।

घटना की सुचना जब पीड़िता ने अपने परिजनों को दी तो उन्होंने लैलूंगा थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी वैन चालक को वैन समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल उसके दो अन्य साथियों की तलाश में है।

Published on:
19 Nov 2019 06:10 pm