
रायगढ़. पुसौर के बड़े हरदी में नई नवेली बहू की आग से झुलस कर मौत मामले में कोर्ट का फैसला आ गया है। कोर्ट ने बहू की हत्या के मामले में दहेजलोभी व दोषी देवर के साथ सास को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिसमें अर्थदंड भी शामिल है। बहू की हत्या मामले मेंं पुलिस ने उसके पति व ससुर को भी आरोपी बनाया गया था, पर दोष सिद्ध नहीं होने की वजह से उन्हें इस मामले में दोषमुक्त करार देकर बरी कर दिया गया है।
रायगढ़ प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश गीता नेवारे ने नई नहेली बहू की मौत पर सोमवार को एक अहम फैसला सुनाया। जिसकी पैरवी शासकीय अधिवक्ता एके श्रीवास्तव ने की। मिली जानकारी के अनुसार पुसौर के बड़े हरदी निवासी सुकेश बरेठ पिता हरि बरेठ की शादी जानकी बाई के साथ १८ अप्रैल २०१६ को हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दहेज में सोने-चांदी के गहने, फ्रीज, कूलर, टीवी व अन्य सामान को लेकर बहू जानकी को शारीरिक व मानािक रूप से प्रताडि़त किया जाने लगा। कुछ माह बाद उसे बांझ कह कर भी प्रताडि़त किया जाने लगा। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
4 बने थे आरोपी, दो को हुई सजा, दो बरी
पुसौर पुलिस ने बहू की संदिग्ध परिस्थिति में हुई हत्या के मामले में मृतिका के पति सुकेश बरेठ, ससुर हरि बरेठ, सास यशोदा बरेठ व देवर चंद्रेश बरेठ को आरोपी बनाया था। पर कोर्ट में सुनवाई के दौरान पति व ससुर के खिलाफ हत्या के इस मामले में दोषसिद्ध नहीं हो सका। घटना के दौरान दोनों के घर से बाहर होने की बात सामने आई थी। जिसके बाद कोर्ट ने पति व ससुर को दोषमुक्त करार दिया।