रायगढ़

हवस से हार गई मानवता, गब्बर ने लकवापीडि़त महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास

शाम के समय आंगन में खाट पर बैठकर धूप सेक रही लकवापीडि़त महिला से गांव के युवक गब्बर ने दुष्कर्म का प्रयास किया है।

2 min read
Feb 17, 2018
शाम के समय आंगन में खाट पर बैठकर धूप सेक रही लकवापीडि़त महिला से गांव के युवक गब्बर ने दुष्कर्म का प्रयास किया है।

रायगढ़. शाम के समय आंगन में खाट पर बैठकर धूप सेक रही लकवापीडि़त महिला से गांव के युवक गब्बर ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। चूंकि महिला लकवापीडि़त है, ऐसे में वह आरोपी के चंगुल से छुटने का प्रयास कर रही थी, लेकिन वह असफल रही। तभी पीडि़ता की आवाज सुनकर मौके पर उसकी जेठानी आई तो आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाघाडोला निवासी 54 वर्षीय महिला 16 फरवरी की शाम 04 बजे घर के आंगन में खाट पर बैठ कर धूप सेक रही थी। पुलिस ने बताया कि गांव में अधिकांश घरों में पशु न घुस जाए इसलिए घर के चारों तरफ लकड़ी का बाड़ी घेरा गया है। पीडि़ता के घर भी लकड़ी का बाड़ी बना हुआ है।

जिससे वह फुर्सत से खाट पर बैठ कर धूप सेक रही थी। तभी पीडि़त महिला के घर तरफ से गांव का युवक मिया उर्फ गब्बर चौहान गुजर रहा था। जिसने महिला को अकेली देखा। इसके बाद आरोपी गब्बर का नीयत डोल गया और बाड़ी के पीछे तरफ से महिला के घर अंदर घुस गया।

इसके बाद खाट पर बैठी महिला को पकट कर उसके साथ दबावपूर्वक छेडख़ानी करने लगा। महिला के काफी छुड़ाने के बाद भी आरोपी उसके साथ जबरदस्ती करता है। तभी महिला की चीख सुनकर उसके घर के सामने रहने वाली उसकी जेठानी मौके पर आ गई और आरोपी की हरकतों को देख उस पर चिल्लाने लगी। ऐसे में डर के मारे आरोपी महिला के घर से बाहर निकला और साइकिल पकड़ कर वहां से फरार हो गया।


लकवापीडि़त है महिला
पुलिस ने बताया कि पीडि़ता कई सालों से लकवापीडि़त है। उसके शरीर में दाएं तरफ लकवा मार दिया है, जिससे उसके शरीर का दाहिना हिस्सा पूरी तरह से काम नहीं करता। इसी का फायदा उठाते हुए गांव के गब्बर ने पीडि़ता को अकेली देख अपना शिकार बनाना चाहा,

लेकिन ऐन वक्त में मौके पर उसकी जेठानी पहुंच गई तो महिला की आबरु बच गई। पुलिस ने बताया कि घटना समय पर पीडि़ता घर पर अकेली थी।

उसका पति घनातराई गांव क्रिकेट मैच देखने गया था, जबकि उसकी बेटी गांव के चाची के यहां घुमने गई थी। इसी दौरान यह घटना घटी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 454, 354 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।


आरोपी है फरार
पीडि़ता की रिपोर्ट पर 17 फरवरी की सुबह पुसौर पुलिस आरोपी को पकडऩे उसके घर गई थी, जहां आरोपी नहीं था। पूछताछ में आरोपी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह सुबह से ही घर से निकला है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि शाम तक आरोपी पुलिस हिरासत में होगा।

Published on:
17 Feb 2018 08:17 pm
Also Read
View All