रायगढ़

पति ने यात्री प्रतीक्षालय में पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर… लाश के साथ की ऐसी हरकत, मचा हड़कंप

CG Murder Case : यात्री प्रतिक्षालय में हुए विवाद के बीच पति ने पत्नी की मारपीट कर हत्या कर दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Sep 2023, 3:29 PM IST
पति ने यात्री प्रतीक्षालय में पत्नी को उतारा मौत के घाट, इस हाल में लाश देख लोगों के उड़े होश, मचा हड़कंप
पति ने यात्री प्रतीक्षालय में पत्नी को उतारा मौत के घाट, इस हाल में लाश देख लोगों के उड़े होश, मचा हड़कंप

रायगढ़ । CG Murder Case : यात्री प्रतिक्षालय में हुए विवाद के बीच पति ने पत्नी की मारपीट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के चिल्कागुड़ा गांव की है। पुलिस आरोपी पति की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्कागुडा चौक पर स्थित यात्री प्रतिक्षालय में 3 सितंबर को करीब 30-35 वर्षीय महिला का शव पड़े होने की सूचना ग्राम लारीपानी के कोटवार लोधो चौहान द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही ही मौके पर लैलूंगा पुलिस पहुंची। प्रारंभिक जांच में ही मृतिका की पहचान ग्राम सागरपाली थाना लैलूंगा की रहने वाली 35 वर्षीय महिला कमला सारथी पति गणपत सारथी के रूप में हुई।

मृतिका के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। परिजनों से पूछताछ करने पर बताया गया कि गनपत सारथी ड्रायविंग का काम करता है। करीब एक साल से कमला सारथी को पत्नी बनाकर रखा था। कमला सारथी पूर्व से विवाहित थी। एक माह पहले कमला (मृतिका) को गनपत ग्राम सागरपाली में अपने बहन के घर छोड़कर कमाने खाने चला गया था, जो रक्षाबंधन के दिन 30 अगस्त को सागरपाली आकर पत्नी के साथ था। बीते 2 सितंबर को दोनों चांपा जाने के लिए भतीजा की बाइक में लारीपानी छोड़ने बोले थे। रात में दोनों कमला और गनपत चिल्कागुडा यात्री प्रतिक्षालय में रूके।

Updated on:
5 Sep 2023, 3:29 PM IST
Published on: