रायगढ़

धमकी भरे फोन से तंग आकर मासूम के साथ पति-पत्नी ने पिया ज़हर

मासूम के साथ पति-पत्नी ने कर लिया जहर सेवन

2 min read
May 21, 2018
धमकी भरे फोन से तंग आकर मासूम के साथ पति-पत्नी ने पिया ज़हर

रायगढ़. ग्रामीण की धमकी से तंग आकर एक युवक ने अपनी पत्नी व मासूम बच्ची के साथ जहर सेवन कर खुदकुशी करने कोशिश की, जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सारंगढ़ थाना क्षेत्र की है।

कोल्ड्रिंक में मिलाकर पिया जहर

मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोजपुर निवासी दिनेश जाटवर २८ वर्ष पिता राधे जाटवर अपनी पत्नी सुशीला जाटवर २२ तथा डेढ़ साल की मासुम विमला के साथ शुक्रवार की शाम को कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पी गया। वहीं बाटल में कुछ कोल्ड ड्रिंक बची थी उसे पास में खेल रही मासुम विमला ने भी पी लिया। कुछ देर बाद जब इन तीनों की तबीयत एकाएक बिगडऩे लगी तो उसके परिजनों ने जाकर मौका पर देखा तो पति-पत्नी अचेत हो गए थे। वहीं मासूम छटपटा रही थी।

तीनो की हालत गंभीर

इसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए इन तीनों को तत्काल सारंगढ़ अस्पताल ले कर गए, जहां कुछ देर इलाज करने के बाद डाक्टरों ने उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल रिफर कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को रात करीब डेढ़ बजे इन तीनों को इलाज के लिए गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार चल रहा है।

धमकी से परेशान होकर की आत्महत्या की कोशिश

इस संबंध में जब पीडि़ता सुशीला से बात की गई तो उसने ने कहा कि पिछले एक साल हम पति-पत्नी और बच्चे के साथ हरियाणा में ईट भट्ठा में काम कर रहे थे। ऐसे में वहां से १५ दिन पहले रायगढ़ आ गए। इसके बाद ये लोग वहां से सुशीला के मायके खरसिया स्थिति उच्चभिटी चले गए वहां करीब १५ दिन रहने के बाद शुक्रवार को दोपहर ये लोग अपने गांव सारंगढ़ स्थित भोजपुर पहुंचे। वहां कुछ देर बाद उसी गांव का एक लडक़ा किसी बात को लेकर दिनेश के मोबाइल पर बार-बार फोन करने लगा, और धमकाने लगा। इसी बात को लेकर दिनेश दुकान गया और कोल्ड ड्रिंक की बोतल खरीदी और घर आकर उसमें कीटनाशक मिलाकर पीने लगा। इस दौरान उसकी पत्नी सुशीला ने उसे रोकने की कोशिस की लेकिन वह नहीं माना और पीने लगा। इसको देखकर सुशीला ने यह ठान लिया कि अगर ये नहीं रहेेंगे तो मैं भी नहीं रहुंगी और आधी बोतल को उसने भी पी ली। इस दौरान उसकी बच्ची भी वहीं खेल रही थी और वो भी बोतल में बचे कोल्डड्रिंक को पी गई।

क्या कहते हैं परिजन

इस संंबंध में परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जहर सेवन करने से पहले हमें इसकी जानकारी नहीं थी। जब दिनेश ने जहर सेवन कर लिया उस दौरान उसने बताया कि बार-बार धमकी मिलने के कारण उसने जहर सेवन किया है। हलांकि इसकी सूचना गांव के कोटवार से सारंगढ़ थाना में देने को कह दिया गया है। अस्पताल से जाने के बाद इसकी रिपोर्ट कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें

Suicide: कोटा में त्यौहार की खुशी बदली मातम में, रेलवे कर्मचारी ने किया आत्मदाह और एक युवक ने लगाया फंदा
Published on:
21 May 2018 04:47 pm
Also Read
View All