28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Suicide: कोटा में त्यौहार की खुशी बदली मातम में, रेलवे कर्मचारी ने किया आत्मदाह और एक युवक ने लगाया फंदा

कोटा. गुरूवार को एक युवक ने घर में फंदा लगाकर खुदखुशी की वहीं शुक्रवार को एक रेलवे कर्मचारी ने कर्ज व आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्मदाह कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 3 Mar 2018, 7:12 PM IST

Suicide

कोटा .

कोटा में होली के त्यौहार दो घरों में मातम में बदल गया। गुरूवार को एक युवक ने घर में फंदा लगाकर खुदखुशी कर ली वहीं शुक्रवार को एक रेलवे कर्मचारी ने कर्ज व आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्मदाह कर लिया।

आत्मदाह

रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक रेलवे कर्मचारी ने शुक्रवार को घर पर केरोसिन डालकर आत्मदाह कर लिया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत का कारण आर्थिक तंगी व कर्ज से परेशान होना बताया जा रहा है। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Breaking News: कोटा की 4 मंजिला दुकान में लगी भीषण आग, 15 दमकलें भी नहीं कर पाई काबू, धमाकों से लोगों में दहशत

एएसआई हरिसिंह ने बताया कि रेलवे वर्कशॉप कॉलोनी निवासी मोहन पाठक (52) ने शुक्रवार दोपहर घर पर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। शोर मचाने पर पत्नी व बच्चों ने पानी डालकर आग बुझाई। परिजन उन्हें तुरंत एमबीएस अस्पताल लेकर गए। जहां देर शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एएसआई ने बताया कि सूचना मिलने पर वे मौके पर गए, लेकिन शत-प्रतिशत झुलसा होने से बयान नहीं हो सके। रात को शव मोर्चरी में रखवा दिया था। शनिवार को मृतक मोहन की पत्नी उषा ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वे रेलवे वर्कशॉप ग्रेड फर्स्ट में नौकरी करते थे। आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान होने के कारण उन्होंने ऐसा किया।

Read More: Video: गुमानपुरा थाने से 20 कदम दूर दो कोचिंग इंस्टीट्यूट के दिनदहाड़े टूटे ताले

फंदा लगाकर खुदकुशी

किशोरपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

एएसआई रघुराज सिंह ने बताया कि आदर्श नगर बंजारा कॉलोनी निवासी धर्मेन्द्र महावर (28) ने 1 मार्च को घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों को पता चला तो वे उसे उतारकर एमबीएस लेकर गए। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई मुकेश ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि धर्मेन्द्र उसकी मां के साथ रहता था। जिस समय घटना हुई उस समय मां घर पर ही थी, लेकिन लकवाग्रस्त होने से वह उसे नहीं बचा सकी। पड़ोसियों ने उसे लटके देखा तो उसे सूचना दी। पुलिस ने बताया कि धर्मेन्द्र मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में ही वह फंदे पर लटक गया। पुलिस ममाले की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग