प्रेम के जाल में फंसा कर युवक एक साल तो उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो फरार हो गया।
रायगढ़. Girl Raped in Chhattisgarh: शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार करने वाले फरार आरोपी को भूपदेवपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी को रिमांड में जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कोसीर क्षेत्र निवासी प्रदीप खुंटे पिता जनोहर खुंटे (23) भूपदेवपुर क्षेत्र की एक युवती को करीब एक साल पूर्व से शादी का झांसा देकर अनाचार कर रहा था।
वहीं जब युवती ने उसे शादी के लिए दबाव बनाया तो वह शादी से इंकार कर दिया था। इसके बाद घटना की रिपोर्ट थाने में की गई थी। जिसके बाद से आरोपी फरार होकर हिमांचल प्रदेश चला गया था। वहीं आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने मुखबिर का जाल बिछाया था।
करीब तीन माह फरार होने के बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव आ रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ कर थाने ले आई। उसके खिलाफ पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है।