रायगढ़

सड़क पर पड़े गिट्टी से स्लिप होकर गिरे विधायक प्रत्याशी, चेहरे पर आई गंभीर चोट

- घायल राठिया का इलाज लैलूंगा अस्पताल में चल रहा

2 min read
Nov 06, 2018
सड़क पर पड़े गिट्टी से स्लिप हुई विधायक प्रत्याशी की स्कूटी, चेहरे पर आई गंभीर चोट

रायगढ़. लैलूंगा के पूर्व विधायक व जकांछ से विधायक प्रत्याशी हृदयराम राठिया उस वक्त दुर्घटना का शिकार हो गए, जब उनकी स्कूटी सड़क पर पड़े गिट्टी से स्लिप होकर अनियंत्रित हो गई। ऐसे में चेहरे के बल सड़क पर गिर गए। इस घटना में हृदयराम के चेहरे पर गंभीर चोट आई हैं। वहीं इस घटना से उनकी बाईं आंख बाल-बाल बच गई। फिलहाल घायल राठिया का इलाज लैलूंगा अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में छजका से लैलूंगा विधानसभा में विधायक प्रत्याशी का चुनाव लड़ रहे हृदयराम राठिया सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार वे ०६ नवंबर की सुबह अपने काम से कहीं जा रहे थे। तभी सराईमुड़ा मोड़ के पास सड़क पर गिट्टी बिछे होने की वजह से इनकी स्कूटी स्लिप हो गई। ऐसे में वे अनियंत्रित होकर चेहरे के बल सड़क पर गिए। जिससे उनके चेहरे में गंभीर रूप से चोट आई है।

ये भी पढ़ें

कोर्ट ने भू-अर्जन संशोधन अधिनियम किया निरस्त, प्रभावितों को मिलेगा लाभ

पूर्व विधायक राठिया की बाल-बाल बची आंख
पुलिस ने बताया कि जब हृदयराम राठिया सड़क पर चेहरे के बल गिरे तो उनके चश्मा का कांच टूट गया। वहीं कांच टूटकर सीधे राठिया के बाईं आंख के पास लगा। बताया जा रहा है कि कांच के थोड़ा इधर-उधर होने से उनकी आंख को नुकसान हो सकता था। फिलहाल ऐसा नहीं हुआ, लेकिन उनके आंख के पास और चेहरे में गंभीर रूप से चोट लगी है। घटना के बाद हृदयराम राठिया ने किसी तरह होश संभाला और अपने गार्ड को फोन कर घटना की सूचना दी। इसके बाद मौके बोलेरो पहुंची और आहत राठिया को लैलूंगा अस्पताल लेकर गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।

-पूर्व विधायक हृदयराम राठिया अपने किसी काम से कहीं जा रहे थे। सराईमुड़ा मोड़ के पास सड़क पर पड़ी गिट्टी से इनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वे चेहरे के बाल सड़क पर गिर गए। इस घटना में उनकी बाईं आंख के पास व चेहरे में चोट आई है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है और अपराध वाली कोई बात नहीं है वे खुद से गिर गए हैं- बोनिफास एक्का, लैलूंगा टीआई

ये भी पढ़ें

गांधीगंज में बने इस टॉवर पर इन परिंदों का है राज, जानें किनकी याद में और क्यों बना ये इमारत

Published on:
06 Nov 2018 09:00 pm
Also Read
View All