रायगढ़

Video- ऊपर से ये आदेश आते ही नगर निगम ने गठित की टीम, अब की जाएगी कार्रवाई, जानें किस पर कसने वाला है शिकंजा

-अब नगर निगम के अधिकारी एक बार फिर प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर कार्रवाई करने कर रहे हैं तैयारी

2 min read
Oct 02, 2018
ऊपर से ये आदेश आते ही नगर निगम ने गठित की टीम, अब की जाएगी कार्रवाई, जानें किस पर कसने वाला है शिकंजाऊपर से ये आदेश आते ही नगर निगम ने गठित की टीम, अब की जाएगी कार्रवाई, जानें किस पर कसने वाला है शिकंजा
ऊपर से ये आदेश आते ही नगर निगम ने गठित की टीम, अब की जाएगी कार्रवाई, जानें किस पर कसने वाला है शिकंजा

रायगढ़. पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए निर्धारित मापदंड के प्लास्टिक उपयोग को प्रतिबंधित किया गया है। इसके बाद भी प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में नगर निगम जल्द ही इस बात को लेकर अभियान छेडऩे वाली है। इसके लिए टीम भी गठित की जा चुकी है।

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने के लिए निगम ने अभियान शुरू किया गया था। नगर निगम के अधिकारियों द्वारा प्रारंभिक दौर की कार्रवाई में ऐसे छोटे व्यवसायी भी पकड़ में आ रहे थे, जिनके पास कम मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक मिल रही थी। ऐसे व्यवसायियों के पास से प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की जा रही है। वहीं उन्हें दोबारा उक्त प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी जा रही है।

इसके अलावा नगर निगम के द्वारा कई व्यवसायियों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पाया। ऐसे में संबंधित व्यवसायियोंं के पास से प्लास्टिक जब्त भी किया। वहीं कई व्यवसायियों के खिलाफ न्यायालय में परिवाद भी दायर किया। ऐसे व्यवसायियों के खिलाफ परिवाद दायर किया गया जिनके पास से एक किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया था। हालांकि नगर निगम के यह अभियान कुछ दिन बाद ही ठंडा पड़ गया। इससे स्थिति जस की तस हो गई। मौजूदा समय में फिर से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। ऐसे में अब नगर निगम के अधिकारी एक बार फिर प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर कार्रवाई करने की तैयार कर रहे हैं।

आ चुका है आदेश
विभागीय अधिकारियों की मानें तो प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए आदेश जारी किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि यह आदेश पूर्व में ही आ चुका है। ऐसे में अब कार्रवाई के दौरान जिस किसी व्यवसायी के पास प्रतिबंधित प्लास्टिक ज्यादा मात्रा में पाया जाएगा, उसके खिलाफ भी परिवाद दायर किया जाएगा। कार्रवाई के लिए नगर निगम के द्वारा टीम भी बनाई जा चुकी है। इस टीम में स्वास्थ्य विभाग के अलावा राजस्व विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

संजय कांप्लेक्स में ज्यादातर उपयोग
नगर निगम के द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक पर अब तक कोई कार्यवाही पर गौर करें तो निगम के द्वारा सबसे अधिक कार्यवाही संजय कंपलेक्स में की गई है। इसके बाद भी यहां प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौजूदा समय में भी यहां के व्यवसायी प्रतिबंधित प्लास्टिक का धड़ल्ले से उपयोग कर रहे हैं।

-प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर निगम के द्वारा पूर्व में कार्यवाही की गई थी। कुछ व्यवसायियों के खिलाफ परिवाद भी दायर किया गया है। अब निगम फिर से प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर कार्यवाही करेगा- विनोद पांडे, आयुक्त, नगर निगम रायगढ़

Published on:
02 Oct 2018 07:20 pm