रायगढ़

National Ramayan Mahotsav : असम और इंडोनेशिया ने दी प्रस्तुति, सीताहरण का मंचन देख भावुक हुए दर्शक

National Ramayan Mahotsav : रामायण के दूसरे दिन असम और इंडोनेशिया के कलाकार मंडली ने प्रस्तुति दी।

2 min read
Jun 03, 2023
सीताहरण का मंचन देख भावुक हुए दर्शक

National Ramayan Mahotsav : रामायण कार्यक्रम के दूसरे दिन सीताहरण प्रसंग का कार्यक्रम रखा गया था जिनकी प्रस्तुति देने असम से कलाकार आये हुए थे असम मंडली ने माता सीता हरण की जीवंत प्रस्तुति देकर दर्शकों को भावुक कर दिया। उनकी टीम में 21 कलाकार थी जिनमें 16 महिलाइएं है मंचन के दौरान उन्होंने स्थानीय भाषा का प्रयोग किया था लेकिन उनकी भावपूर्ण प्रदर्शनी से कथा स्पष्ट हो रही थी। माता सीता हरण का प्रसंग देख दर्शनी भावुक हो गए।

इंडोनेशिया के कलाकारों ने सीता हरण, राम-रावण युद्ध की अविस्मरणीय प्रस्तुति दी

इंडोनेशिया से आए कलाकारों ने इंडोनेशिया की रामायण के आधार पर सीता हरण और राम-रावण युद्ध की अविस्मरणीय प्रस्तुति दी। इस पूरे प्रसंग को इंडोनेशियाई कलाकरों ने अपनी भावभंगिमा के माध्यम से इतना प्रभावी बना दिया कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। (Ramayan News) कलाकारों की यह प्रस्तुति अद्भूत धुनों के साथ आरंभ हुई।

National Ramayan Mahotsav : इंडोनेशिया के जावा द्वीप के काकवीन रामायण और बाली द्वीप के रामायण प्रमुख हैं। यह भट्टी कवि के काव्य से प्रेरित है। (CG News Update) बाली द्वीप में भारतीय सभ्यता स्थानीय प्रभाव के साथ अक्षत हैं। विद्वान मानते हैं कि इस पर दक्षिण का प्रभाव अधिक है। अतएव इनकी भावमुद्रा दक्षिण के कत्थककली कलाकारों जैसी है।

Published on:
03 Jun 2023 01:01 pm
Also Read
View All