रायगढ़

National Ramayan Mahotsav : ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, 3 जून तक होगा कार्यक्रम

National Ramayan Mahotsav in cg : इंटरनेट पर भी लोग महोत्सव को काफी सर्च कर रहे है। ट्विटर पर यह नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है। लोग इस भक्तिमय रिएक्शन दे रहे हैं

less than 1 minute read
Jun 01, 2023
छत्तीसगढ़ रामायण महोत्सव बना आकर्षण का केंद्र , ट्विटर पर कर रहा नंबर1 ट्रेंड।

रायगढ़. National Ramayan Mahotsav in cg : आज से रायगढ़ में रामायण महोत्सव के शुरुवात हो गई है। इसका आयोजन ऐतिहासिक रामलीला मैदान किया जा रहा है। इस महोत्सव को लेके जनता में काफी उत्साह है। इसकी थीम रामायण के आर्यन कांड पर तैयार की गई है। यह थीम लोगो के बिच आकर्षण का केंद्र बानी हुई है। सबसे खास बात है कि मंच को भी इसी थीम पर सजाया गया है।

रामायण महोत्सव की सोशल मीडिया पर भी है धूम

National Ramayan Mahotsav in cg : इंटरनेट पर भी लोग महोत्सव को काफी सर्च कर रहे है। ट्विटर पर यह नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है। लोग इस भक्तिमय रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया है कि महोत्सव से भगवान श्रीराम का ननिहाल संवरेगा। वहीँ यूजर आशीष लिखते है कि छत्तीसगढ़ का कण-कण भगवान राम से गूंजमय है। इस तरह से इस महोत्सव ने लोगो के बीच अपनी जगह बना ली है। लोग सोशल मीडिया पर भावनात्मक रूप से इससे जुड़ चुके है।

विदेशी कलाकार बढ़ाएंगे शोभा

CG Ramayan Mahautsav : विदेशी कलाकार भी महोत्सव में मंचन प्रस्तुत करेंगे। वालमीकि रामायण के अलग अलग संस्करण हैं। कम्बोडिया और इंडोनेशिया में रामलीला होती है। वहां के कलाकार अपनी देश की संस्कृति के अनुसार प्रस्तुति पेश करेंगे। इन प्रस्तुतियों की भी सोशल मीडिया में धूम मचने की पूरी उम्मीद है।

Published on:
01 Jun 2023 05:49 pm
Also Read
View All