रायगढ़

किराए के मकान में पढ़ती थी दोनों बहने, छोटी बहन को हो गया एक लड़के से प्यार और फिर जो हुआ…

बहन के साथ रह कर पढ़ाई कर रही नाबालिग को पड़ोस में आये एक लड़के से प्यार हो गया
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Aug 2019, 11:06 PM IST
love birds
किराए के मकान में पढ़ती थी दोनों बहने, छोटी बहन को हो गया एक लड़के से प्यार और फिर जो हुआ...

रायगढ़. सरिया क्षेत्र के एक नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने वाले आरोपी को सरिया पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर आरोपी को जेल भेज दिया है। सरिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा निवासी एक किसान की दो बेटी पढ़ाई करने के लिए सरिया गई थी। पिछले कुछ सालों से सरिया में किराए के मकान में रहकर दोनों बहनें पढ़ रहीं थीं।

इस दौरान लुधुपाली ओडिशा निवासी बीजू पिता कान्हा पतिकार भी सरिया आया हुआ था। दोनों बहनों में से एक नाबालिग थी जिसके साथ बीजू का परिचय हुआ और बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी हो गया। गुरुवार की दोपहर बाद जब नाबालिग घर नहीं पहुंची तो उसकी बहन पहले तो उसकी खोजबीन की। कुछ पता नहीं चलने पर अपने परिजनों को सूचना दी।

इस दौरान पता चला कि बीजू पिता कान्हु पतिकर ओडिशा के अंबाभौना लुधुपाली गांव का रहने वाला है। संदेह के आधार पर पुलिस जब ओडिशा उक्त युवक के घर पहुंची तो युवक व नाबालिग दोनों उसके घर में मिले। इस पर पुलिस ने दोनों को लेकर थाना आई और फिर नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Published on: