रायगढ़

लो वोल्टेज ने रोका बेरोजगारों को कुटीर उद्योग लगाने से, पिछले दस सालों से तमनार के तीन वार्ड में समस्या

जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए समस्या के निराकरण कराने की मांग की है।

2 min read
May 12, 2018
लो वोल्टेज ने रोका बेरोजगारों को कुटीर उद्योग लगाने से, पिछले दस सालों से तमनार के तीन वार्ड में समस्या

रायगढ़। लो वोल्टेज ने तमनार के तीन वार्डों में रहने वाले लोगों को कुटीर उद्योग लगाने से रोक रखा है। पिछले दस सालो ंसे उक्त क्षेत्र के ग्रामीण इस समस्या से परेशान हैं।इसके बाद भी विभाग के अधिकारी इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई पहल करते हुए नजर नहीं आ रहे हैं।

विभागीय अधिकारियों के आश्वासन से ग्रामीण अब तंग आ चुके हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए समस्या के निराकरण कराने की मांग की है। तमनार के वार्ड क्रमांक ४,५ और ६ नंबर वार्ड में यह समस्या लंबे समय से चल रही है।

उक्त वार्ड के रहवासी गुलाबी पटेल, कृष्णा साव, मंगलू राम साहू, गोपाल साव, नंदलाल यादव, रमेश कुमार पटेल सहित दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों ने बताया कि तमनार के वार्ड क्रमांक ४,५, व ६ में यह समस्या है। बीते १० सालों से उक्त क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या है जिसके कारण यहां रहने वाले बेरोजगार जो कि कुटीर उद्योग, कृषि फार्म सहित अन्य कई प्रकार के कार्य कर आजीविका चलाने की योजना बनाकर बैठे हुए हैं उनकी योजना धरी की धरी रह जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि जनकपुर(खाल्हेपारा) में थ्री फेस विद्युत सप्लाई एवं स्ट्रीट लाईट प्रस्तावित है लेकिन लो वोल्टेज की समस्या के कारण उक्त कार्य भी नहीं हो पा रहा है। और इसका खामियाजा इस क्षेत्र में रहने वाले लोगो ंको भुगतना पड़ रहा है।

खोखला निकला दावा
विभाग के अधिकारी सौर सुज्जवला व अन्य कई योजनाओं के माध्यम से मजराटोला सहित व्रिुतविहीन ग्रामों में बिजली पहुंचाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन यह आश्चर्य की बात है कि तीन वार्ड में पिछले १० साल से समस्या है जिसको सुधार कराने में विभाग को सफलता नहीं मिली है।

Published on:
12 May 2018 08:20 pm