रायगढ़

पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, सोते समय पेट्रोल डालकर पति को जिन्दा जलाया, इस पर थी नाराज…फैली सनसनी

Raigarh Crime News: पति पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा लगाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।
2 min read
Feb 11, 2024
raigarh_crime_news.jpg

Chhattisgarh Crime News: पति पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा लगाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 9 फरवरी को लैलूंगा पुलसि को सूचना मिली कि लैलूंगा के इंदिरा नगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान के अंदर एक व्यक्ति की लाश जली हालत में पड़ी है। की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक पूछताछ में मृतक की शिनाख्त राजू रजक पिता अशर्फी लाल रजक उम्र 45 साल निवासी इंदिरा नगर लैलूंगा के रूप में हुई। मृतक की शिनाख्ती के बाद पुलिस उसके परिजनों तक पहुंची। मृतक के छोटे भाई कैलाश रजक ने पुलिस बताया कि 15 साल पहले उसका भाई राजू रजक ने अनिमा एक्का से प्रेम विवाह किया था। दोनों का 14 साल का लड़का है।

वहीं बताया कि उसका राजू करीब 5 साल से ग्राम सरबकोम्बो में रहता था। 6 फरवरी को अपने परिवार के साथ इंदिरा नगर लैलूंगा उनके घर आया था। राजू शराब सेवन का आदी था। 8 फरवरी को भी राजू शराब पिया हुआ था। दोनों पति-पत्नी रात को लड़ाई झगड़ा किए और रात को ही घर से निकल गए। दूसरे दिन 9 फरवरी को सुबह पता चला कि इंदिरानगर में पवन मिंज के नए बन रहे मकान के अंदर राजू की लाश पड़ी है। उसका पूरा शरीर जल चुका था। पुलिस ने संदेह के आधार पर महिला अनिमा एक्का (44 साल) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में वह पति की आग लगाकर हत्या करना स्वीकार की। लैलूंगा पुलिस ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त कर हत्या के अपराध में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विवाद और मारपीट करता था पति

आरोपी महिला अनिमा एक्का ऊर्फ अन्नू ने बताया कि उसका पति राजू एक्का शराब पीकर आए दिन झगड़ा मारपीट, गाली गलौच करता था। इससे तंग आकर उसने उसकी पेट्रोल से आग लगाकर हत्या करने की योजना बनाई और दोपहर को स्वयं पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीद कर लाई। 8 फरवरी की रात को उसने राजू को गांव जाने के बहाने घर से इंदिरा नगर में बन रहे नए मकान में लेकर गई। जहां सोए अवस्था में राजू के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे राजू की मौत हो गई।

Published on:
11 Feb 2024 12:10 pm